हांसी जिम संचालक हत्याकांड: एक-एक लाख के इनामी बदमाशों का एनकाउंटर, सामने आया लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन

रियाणा पुलिस की एसटीएफ बहादुरगढ़ और दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने शनिवार रात को बहादुरगढ़ इलाके में बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त कार्रवाई में टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी भी गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान प्रवेश पुत्र जय प्रकाश, निवासी टिब्बा दानाशेर (हिसार) और हिमांशु पुत्र सुशील कुमार, निवासी गांव जाखोड़ खेड़ा, जिला हिसार को घेर लिया गया। दोनों आरोपी थाना सिटी हांसी में दर्ज एफआईआर संख्या 379/2026 में वांछित थे।
यह मामला 11 जून 2026 को हांसी में जिम संचालक कपिल की दिनदहाड़े हुई हत्या से जुड़ा है। दोनों आरोपियों पर हरियाणा पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस के अनुसार, दोनों का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है। सूचना मिली थी कि वो हथियारों से लैस होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बहादुरगढ़ पहुंचे हैं।

संयुक्त टीम ने जब आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षा के तहत पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। मुठभेड़ में दोनों इनामी बदमाश घायल हो गए, जबकि एक पुलिस अधिकारी भी गोली लगने से जख्मी हो गया।

 

घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

और पढ़े  अहमदाबाद में भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान: मलबे में दबे चार लोग, महिला की मौत, तीन घायल
  • Related Posts

    ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेल मतपत्र प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज कर दिया। इस निर्णय से राज्यों को अपनी पुरानी मेल मतपत्र प्रक्रियाओं को जारी रखने…

    मुंबई: 3400 करोड़ की संपत्ति वाले BJP विधायक क्यों बने भिखारी, लोगों ने कैसे पहचाना…

    महाराष्ट्र के सबसे अमीर भाजपा विधायकों में शुमार और करीब 3,400 करोड़ों की संपत्ति के मालिक पराग शाह अपने जैन गुरु के सुझाव पर वैभव, आराम और सुरक्षा को छोड़कर…