निर्वस्त्र कर हैवानियत:-22 साल की भाभी के साथ देवर ने किया बलात्कार,धमकी देकर आरोपी हुआ फरार।

Spread the love

निर्वस्त्र कर हैवानियत:-22 साल की भाभी के साथ देवर ने
किया बलात्कार,धमकी देकर आरोपी हुआ फरार।

धौलपुर के बाड़ी कोतवाली थाना इलाके में 22 साल की विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। दर्ज मुकदमे में 22 साल की विवाहिता ने बताया कि 7 जनवरी को वह घर के बाहर खेत में शौच के लिए गई थी। तभी वहां घात लगाकर बैठा रिश्ते में लगने वाला उसका देवर भी पहुंच गया। वह विवाहिता के साथ अश्लील हरकतें करने के साथ छीना-झपटी भी करने लगा। जब विवाहिता ने विरोध किया, तो खेत में ही आरोपी ने उसे पटक कर आबरू लूट ली।
रिपोर्ट में आरोप है कि आरोपी ने बलपूर्वक विवाहिता को निर्वस्त्र कर हैवानियत की घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद मारपीट की और आरोपी मौके से बेखोफ फरार हो गया। आरोपी ने विवाहिता को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित विवाहिता ने परिजनों को साथ लेकर बाड़ी कोतवाली पुलिस में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।

मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौधरी ने बताया विवाहिता की शिकायत पर रेप की धाराओं में FIR रजिस्टर्ड कर ली है। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा-376, 341,506 में क्रिमिनल केस दर्ज किया है। विवाहिता का रेप संबंधित मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस ने विवाहिता के पर्चा बयान लिए हैं। घटना के बाद आरोपी गांव से फरार बताया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर संबंधित ठिकानों पर भेजी है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना अधिकारी ने बताया रेप पीड़िता और आरोपी का रिश्ता देवर-भाभी का लगता है। वारदात के हर पहलू पर पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।

और पढ़े  Market Update: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट,सेंसेक्स 1953 अंक टूटा, निफ्टी 23200 के नीचे

Spread the love
  • Related Posts

    राजस्थान बोर्ड 10th Result 2026- 10वीं कक्षा के नतीजे जारी, 94.23 % रहा परिणाम,10वीं का रिजल्ट 94.23 प्रतिशत,यहां करें चेक

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे…


    Spread the love

    आज विश्व टीबी दिवस 2026- क्यों मनाया जाता है विश्व टीबी दिवस? जानें इस साल की थीम

    Spread the love

    Spread the loveहर साल 24 मार्च को विश्वभर में टीबी दिवस मनाया जाता है। यह दिन वैश्विक स्तर पर तपेदिक यानी टीबी के खिलाफ जागरूकता फैलाने, इसके खतरों के बारे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *