हल्द्वानी:हेलो! मैं एसएसपी नैनीताल बोल रहा हूं, किशोर जी फॉरेस्ट ऑफिसर ने आपके पैसे वापस किए या नहीं… एसएसपी ने शिकायतकर्ता को किया फोन, जानिए क्या मिला जवाब

 

हेलो किशाेर जी बोल रहे हैं। मैं एसएसपी नैनीताल बोल रहा हूं। आपने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी कि किसी फॉरेस्ट ऑफिसर को आपने बरेली छोड़ा था, उसने पैसे नहीं दिए। इस मामले का निपटारा कर दिया गया है, आप बताइए क्या स्थिति है आपकी शिकायत की। रुपये वापस मिले या नहीं। इतना पूछने किशोर बोले- फॉरेस्ट ऑफिसर ने पैसे दे दिए साहब…

 

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1905 पर जिले से काफी शिकायतें पहुंच रही हैं। इस वर्ष में अब तक 1425 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। ज्यादातर के निस्तारण के बाद उसकी रिपोर्ट एसएसपी की टेबल तक पहुंच गई है। एसएसपी ने इन सभी शिकायतों के निस्तारण का रैंडम तरीके से चेक किया। उन्होंने धीरज अग्निहोत्री को भी फोन मिलाया। कहा, आपने शिकायत की थी कि छोटे शीशमहल के पास छोटा हाथी व अन्य यूटिलिटी वाहन खड़े हो जाते हैं। पूछा कि इसमें कोई कार्रवाई हुई। इस पर धीरज ने बताया कि मेडिकल चौकी से कार्रवाई हो गई है, उनका फोन भी आया था।

एसएसपी ने तीसरी कॉल जितेंद्र आर्य को की। पूछा -‘आईडी कार्ड बनाने के लिए दस हजार की घूस लिए जाने की आपने शिकायत की थी। क्या हुआ उस मामले का।’ पीड़ित बोला, साहब पैसा वापस मिल गया, आधार कार्ड वाले ने पैसा लिया था। जवाब में एसएसपी ने कहा- आपका समाधान हो गया, जी, अच्छी बात है।

तीन मामलों की रैंडम जांच के बाद निस्तारण की सही तस्वीर सामने आई। एसएसपी ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर जितनी भी शिकायत आ रही हैं, उसका गुणवत्ता पूर्वक समाधान किया जाए। जो भी लापरवाही बरतेगा या झूठी सूचना देकर मामला बंद करेगा, उस पर कार्रवाई भी की जाएगी।

और पढ़े  SIR के विरोध पर उठाए सवाल: CM ने कहा- लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने और अराजकता फैलाने में जुटी कांग्रेस
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…