हल्द्वानी- स्कूटी से जा रही लड़कियों से कार सवार युवकों ने की छेड़छाड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

हल्द्वानी- स्कूटी से जा रही लड़कियों से कार सवार युवकों ने की छेड़छाड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी में फिल्म देखकर देर रात घर लौट रहीं दो युवतियों को कार सवार अराजक तत्वों ने करीब एक घंटे तक परेशान किया। अपने दोनों वाहन स्कूटी के आगे लगाकर उनका रास्ता भी रोका। कार को स्कूटी के आगे लगाकर छेड़छाड़ का प्रयास किया। उधर दोनों युवतियों ने इसका वीडियो भी बनाया है और एक्स पर शेयर भी किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों वाहनों को सीज कर दिया है। इसमें से एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।

बुधवार को एक्स पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ। इसमें दो युवतियां हाईवे पर स्कूटी से जाती हुई दिख रही हैं। इसी बीच एक कार स्कूटी के आगे चलने लगती है जबकि दूसरी कार उनके पीछे लगी रहती है। युवक कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर लड़कियों को गलत इशारे करते हुए दिख रहे हैं। कार अनियंत्रित होकर सड़क से गुजरती है और एक युवक गिरने से बाल-बाल बच जाता है। लड़के युवतियों पर गलत कमेंट्स भी कर रहे हैं।

वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने तत्काल इसका संज्ञान लिया और कार सवारों की तलाश शुरू की। उधर हल्द्वानी निवासी युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी जिसमें कहा गया कि वह अपनी बहन के साथ रात करीब 10:30 बजे सेक्रेट हार्ट स्कूल से मुखानी की तरफ जा रही थी। दो कार सवारों ने उनका पीछा किया। कई बार उनके आगे वाहन को लगाया। दोनों वाहनों से हमारा रास्ता भी रोका गया और उनसे छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की। देर शाम पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें से एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।

और पढ़े  ऊधम सिंह नगर- सड़क हादसा: घर पर हो रहा था नई कार का इंतजार, मौत की खबर उम्र भर का सदमा दे गई

कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में नरेंद्र बिष्ट निवासी पंचायत घर, रोहित तिवारी निवासी पंचायत घर रामपुर रोड, पंकज रावत निवासी धान मिल फ्रेंडस कॉलोनी, अमन कपूर निवासी तीनपानी बाईपास शिवकुंज विहार बरेली रोड है।

घटना मंगलवार देर शाम की है। युवतियों ने इसकी सूचना डायल 112 पर नहीं दी थी। बुधवार को वीडियो प्रसारित होते ही आरोपियों को चिह्नित कर गिररफ्तर कर लिया गया। शहर में अराजकता और गुंडागर्दी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
– प्रह्लाद नारायण मीणा, एसएसपी


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री  धामी ने बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने पत्र में कहा…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: पीरुल प्लांट में लगी आग, दमकल के 2 वाहन मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *