HALDWANI- एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था की महिला पदाधिकारियों ने भारतीय सेना के जवानों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन

Spread the love

क समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य दिव्यांशी जोशी के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर अपना घर परिवार छोड़कर रात दिन भारत देश की रक्षा कर रहे भारतीय सेना के जवानों को संस्था महिला पदाधिकारियों ने हल्द्वानी आर्मी कैंट में राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शक पूर्णिमा रजवार ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय सेना के जवानों का राष्ट्र हित कार्य यह दर्शाता है कि राष्ट्र की कुशलता से बड़ा कोई परिवार और सुख चैन नहीं होता है क्योंकि भारतीय सेना के जवान अपने स्वयं के घरों और परिवारजनों से हजारों किलोमीटर दूर रहकर भारत देश की सुरक्षा के लिए आस्थापूर्ण निष्ठापूर्ण श्रद्धापूर्ण दृढ़ संकल्प शक्ति के साथ सदैव तैनात होकर भारत देश की उन्नति प्रगति के लिए हमेशा भारतहित कार्य कर रहे है इसलिए हम सभी भारतीयों का यह कर्तव्य है की हमें अपने भारतीय सेना के जवानों के मनोबल बढ़ाने के लिए हर त्यौहार अपने प्यारे भारतीय सेना के जवानों के साथ मिलकर मनाना चाहिए जिससे उन्हें कभी भी घर परिवार की कमी महसूस न हो सके क्योंकि भारतीय सेना के जवान हजारों फुट की ऊंचाई पर अपनी हड्डियाँ गलाकर दुश्मनों की हर हरकत पर पैनी निगाह रखते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर दुश्मनों को संभलने का मौका भी नहीं देते है तब जाकर हम अपने घरों में सुरक्षित रहते है और तब हम अपने सारे त्योहारों को हर्ष उल्लास पूरी खुशी के साथ भयमुक्त होकर मना पाते है इसलिए हमें अपनी भारतीय सेना के प्रति सच्ची निष्ठा आस्था रखते हुए भक्ति भाव प्रकट कर सारे त्यौहार अपनी भारतीय सेना के साथ मिलकर मनाने चाहिए जिससे हमारे भारत देश की अटूट स्वतंत्रता को हमेशा बनाए रखने में हम भारतवासियों के साथ भारतीय सेना को और मजबूती मिलेगी
इस दौरान जवानों को राखी बांधने में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था सदस्य पूर्णिमा रजवार योगिता बनोला मीना जोशी दिव्यांशी जोशी पूजा जोशी रिंकी गुप्ता अंशिका साहू धर्मा बिष्ट रेनू कांडपाल पूनम गुप्ता जया जोशी दीपा रावत एकता कुमारी प्रीति गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था कोषाध्यक्ष बलराम हालदार मनीष साहू रोहतास प्रजापति सूरज कुम्हार दीपक कुमार मुकेश कुमार उपस्थित रहे

और पढ़े  हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love