हल्द्वानी: रानीबाग चित्रशिला घाट मंदिर पर हंगामा, पहाड़ी आर्मी के पदाधिकारियों समेत 6 हिरासत में

ल्द्वानी शहर के काठगोदाम के रानीबाग चित्रशिला घाट स्थित मंदिर पर शनिवार दोपहर जमकर हंगामा हुआ। पहाड़ी आर्मी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मंदिर के पीछे अवैध कब्जा करने के इरादे से कुछ लोग व्यावसायिक निर्माण करवा रहे हैं। विवाद की सूचना पर तुरंत पुलिस पहुंची और पहाड़ी आर्मी के अध्यक्ष हरीश रावत समेत पांच-छह लोगों को हिरासत में लेकर मामले को शांत कराया।

 

हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काफिला भी उस तरफ से निकलने से महकमे में और हलचल मच गई। पुलिस ने तुरंत मामले को शांत कराया। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  देहरादून: राहुल गांधी पर FIR को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, मुकदमा निरस्त नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी
  • Related Posts

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…