हल्द्वानी- अपने ही हुए खून के प्यासे: चाची का न्याय नहीं हो पाया बर्दाश्त इसलिए…कर दिया कत्ल, प्रॉपर्टी को लेकर हुई हत्या

हल्द्वानी- अपने ही हुए खून के प्यासे: चाची का न्याय नहीं हो पाया बर्दाश्त इसलिए…कर दिया कत्ल, प्रॉपर्टी को लेकर हुई हत्या

हल्द्वानी में संपत्ति के चक्कर में अपने ही अपनों के खून के प्यासे हो गए हैं। शहर में सोमवार को हुई महिला की हत्या ने हर किसी को झकझोर दिया। बताते हैं कि गुप्ता परिवार में चल रहे संपत्ति विवाद में चाची की मध्यस्थता में होने वाले फैसलों से आरोपी नाराज था। प्रॉपर्टी के विवाद में हुए रिश्तों के कत्ल के बाद फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

मुखानी चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के पास रहने वाले हत्यारोपी तीन भाई हैं। कुसुम के पति कालीचरण के मुताबिक मकान के सबसे निचले तल पर हत्यारोपी रहता है लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं था। वह अपने पिता से मकान में और हिस्से की मांग कर रहा था। इसे लेकर अक्सर भाइयों के बीच विवाद होता था।

भाइयों के बीच जब भी विवाद होता तो कुसुम मध्यस्थता के लिए पहुंचतीं और हर बार कुछ ऐसा होता कि फैसला हत्यारोपी के खिलाफ जाता। इससे वह बहुत नाराज चल रहा था। करीब पांच दिन पहले भी भाइयों के बीच हिस्से को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान हुई बैठक में कुसुम और कालीचरण ने मध्यस्थता कराई लेकिन विवाद काफी बढ़ गया था। किसी ने भी हत्यारोपी की बात का समर्थन नहीं किया। इसके बाद से हत्यारापी लापता था और सोमवार को अचानक लौटा तो चाची को मौत के घाट उतार दिया। उधर ये बात भी सामने आ रही है कि चाची हत्यारोपी के पिता से उस प्रॉपर्टी में हिस्सा मांग रही थी।

और पढ़े  नैनीताल: रामनगर के पूछड़ी गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंचा सरकारी अमला, तीन किलोमीटर के दायरे में आवाजाही पर रोक

कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि दो बातें निकलकर सामने आई हैं। इन बातों के आधार पर पुलिस की जांच चल रही है। कहा कि प्रॉपर्टी विवाद के चलते ही हत्या हुई है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली
हत्या के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पुलिस ने आसपास की दुकानों से सीसीटीवी फुटेज खंगाली हैं। सूत्र बताते हैं कि फुटेज में आरोपी भागता दिख रहा है।

  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…