हल्द्वानी: कई दिनों से लापता चल रहे रेंजर हरीश चंद्र पांडे का शव भीमताल झील में मिला।

हल्द्वानी: कई दिनों से लापता चल रहे रेंजर हरीश चंद्र पांडे का शव भीमताल झील में मिला।

हल्द्वानी से लापता रेंजर हरीश चंद्र पांडे का शव भीमताल झील में मिला। पुलिस और स्थानीय लोगों ने शवको निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद रेंजर के परिवार में कोहराम मच गया जहां नैनीताल के भीमताल झील में सुबह झील किनारे शव उतरता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को झील से बाहर निकाला और तलाशी ली। जिसमें पर्स में मिली फोटो से लापता रेंजर हरीश चंद्र पांडेय के नाम से शिनाख्त की गई।
बता दे कि तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर में तैनात ऊंचापुल निवासी भाखड़ा रेंज के रेंजर हरीश चंद्र पांडे पिछले कुछ दिन से लापता हैं। लापता रेंजर हरीश चंद्र पांडे की तलाश में मुखानी पुलिस भीमताल पहुंच चुकी थी रेंजर की आखिरी लोकेशन भीमताल बाजार में मिली थी अंतिम बार उनकी लोकेशन भीमताल के एक सीसीटीवी में कैद हुई थी जिसके बाद पुलिस वही तलाश कर रही थी।उनकी पत्नी ऑटो में जगह जगह लोगों से पूछताछ कर लगातार उनकी तलाश कर रही थी।

और पढ़े  उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…