पहाड़ों में जहां धूप खिली हुई है वहीं हल्द्वानी में लोगों को कोहरे की ठंडी मार सहनी पड़ रही है। मंगलवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान पांच डिग्री लुढ़ककर 14.2 और न्यूनतम एक डिग्री घटकर 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम 14.1 और न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
एक घंटा पहले बंद हो रहीं दुकानें
दृश्यता कम होने के कारण सुबह वाहन चलाने वालों को परेशानी हुई। लामचौड़, कठघरिया, कमलुवागांजा, कुसुमखेड़ा, मुखानी, रामपुर रोड, देवलचौड़ समेत कई इलाके घने कोहरे के आगोश में रहे। बाजार और नैनीताल रोड पर हल्का कोहरा रहा। बाजार समय से करीब एक घंटा पहले बंद हो रहा है।








