देहरादून- आईजी निवेदिता कुकरेती को विशेष सचिव गृह की जिम्मेदारी, इसी साल हुईं पदोन्नत,SDRF का भी जिम्मा

 

अपर सचिव गृह की जिम्मेदारी संभाल रही आईपीएस निवेदिता कुकरेती को अब विशेष सचिव गृह बनाया गया है। इस संबंध में गृह सचिव शैलेश बगौली ने आदेश जारी किए हैं। आईपीएस निवेदिता कुकरेती इसी साल आईजी पद पर पदोन्नत हुई हैं। वर्ष 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी निवेदिता कुकरेती इससे पहले कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभाल चुकी हैं।

पुलिस में उन पर अब एसडीआरएफ का जिम्मा भी है। गृह विभाग और पुलिस के बीच समन्वय के लिए उन्हें मिली इस जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले आईजी रिद्धिम अग्रवाल गृह विभाग में विशेष सचिव रही हैं। पिछले साल ही उन्हें आईजी कुमाऊं की जिम्मेदारी दी गई थी।

 

एसके मीणा बने पुलिस के मुख्य प्रवक्ता

आईजी सुनील कुमार मीणा को सोमवार को उत्तराखंड पुलिस का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। आईजी मीणा के पास इस वक्त आईजी कानून व्यवस्था का चार्ज है। वह वर्ष 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। मीणा प्रदेश के कई जिलों में कप्तान भी रहे हैं। डीजीपी दीपम सेठ ने उनकी नई जिम्मेदारियों के संबंध में सोमवार शाम को आदेश जारी किए हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: अग्निवीरों के रोजगार की जिम्मेदारी संभालेंगे कर्नल मनराल, रिटायर होने वालों को दिलाएंगे नौकरी
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…