हल्द्वानी: एक्शन में एसएसपी नैनीताल- देर रात एसएसपी पीएन मीणा ने 52 पुलिस अफसर और कर्मियों का किया ट्रांसफर, देखें किसे कहा भेजा गया ||

हल्द्वानी: एक्शन में एसएसपी नैनीताल- देर रात एसएसपी पीएन मीणा ने 52 पुलिस अफसर और कर्मियों का किया ट्रांसफर, देखें किसे कहा भेजा गया ||

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा की ओर से नैनीताल जिले के 52 निरीक्षक, उपनिरीक्षक और अपर उपनिरीक्षक की स्थानांतरण सूची शुक्रवार देर रात जारी की गई है। प्रभारी निरीक्षक थाना हल्द्वानी उमेश कुमार मालिक को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ व प्रभारी डीसीआरबी, निरीक्षक राजेश कुमार यादव को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी बनाया गया है। धर्मवीर सिंह सोलंकी पुलिस लाइन से प्रभारी एफएफयू व एसआईएस, दिनेश सिंह फर्त्याल को प्रभारी निरीक्षक लालकुआं से पुलिस लाइन, डीआर वर्मा को प्रभारी निरीक्षक थाना भवाली से प्रभारी निरीक्षक थाना लालकुआं भेजा गया है।

हेमचंद्र पंत को प्रभारी साइबर सेल से प्रभारी निरीक्षक भवाली, भगवान सिंह महर को थानाध्यक्ष कालाढूंगी से पीआरओ एसएसपी, पंकज जोशी को थानाध्यक्ष मुखानी से थानाध्यक्ष कालाढूंगी, विजय सिंह मेहता को प्रभारी चौकी मंडी से थानाध्यक्ष मुखानी, भुवन सिंह राणा को थानाध्यक्ष चोरगलिया से प्रभारी चौकी मंडी, राजेश कुमार जोशी को प्रभारी चौकी पीरुमदारा से थानाध्यक्ष चोरगलिया, फिरोज आलम को मल्ला काठगोदाम प्रभारी चौकी से साइबर सेल, दिलीप कुमार को प्रभारी चौकी रामगढ़ से प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम स्थानांतरित किया गया है।

इसी तरह गुलाब सिंह कम्बोज को प्रभारी चौकी बैलपड़ाव से प्रभारी चौकी रामगढ़, आसिफ खान को प्रभारी चौकी मालधन से थाना भवाली, धर्मेंद्र कुमार प्रभारी चौकी खैरना से चौकी प्रभारी मालधन, महेंद्रराज सिंह प्रभारी चौकी दमुवादूंगा से प्रभारी चौकी धारी, अरुण सिह राणा को प्रभारी चौकी धारी से प्रभारी चौकी दमुवादूंगा भेजा गया है।

और पढ़े  देहरादून: अंकिता हत्याकांड, नार्को टेस्ट पर सुनवाई फिर टली, कोर्ट नहीं पहुंचे सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर

कृष्णा गिरी को प्रभारी चौकी कैंची से प्रभारी चोकी बैलपड़ाव, नीरज कुमार चौहान को प्रभारी चौकी हाईकोर्ट से थाना रामनगर, नरेश पंत को प्रभारी साइबर सेल से प्रभारी चौकी हाईकोर्ट भेजा गया है। प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी हंसपुर खत्ता, बलबीर सिंह राणा को थाना चोरगलिया से प्रभारी चौकी कुंवरपुर, सुनील सिंह धानिक को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी पीरुमदारा, सुनीता कुंवर को थाना बनभूलपुरा से प्रभारी महिला सुरक्षा हेल्पलाइन, गुरुविंदर कौर को थाना मुखानी से थाना भीमताल स्थानांतरित किया गया है।

इसी तरह सुरभि राणा को थाना चोरगलिया से थाना बनभूलपुरा, नीशु गौतम को थाना कालाढूंगी से थाना चोरगलिया, मोनी टम्टा को पुलिस लाइन से थाना रामनगर, दीपा जोशी को चुनाव सैल से थाना मुखानी, आशा बिष्ट को पुलिस लाइन से थाना मुखानी, रेनू सिंह को थाना रामनगर से थाना हल्द्वानी स्थानांतरित किया गया है।

रविंद्र राणा को प्रभारी एएनटीएफ से थाना भीमताल, मोहन सिह सौन को पुलिस लाइन से प्रभारी एएनटीएफ, शिवेंद्र सिंह नेगी को पुलिस लाइन से थाना बनभूलपुरा, दीपक सिंह कार्की को पुलिस लाइन से थाना मल्लीताल भेजा गया है।

सतीश चंद्र उपाध्याय को पुलिस लाइन से थाना तल्लीताल, हर्ष बहादुर पाल को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी कैंची, गणेश दत्त जोशी को पुलिस लाइन से थाना रामनगर, राजेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से थाना मुखानी, आनंद बल्लभ जोशी को पुलिस लाइन से थाना हल्द्वानी, दान सिंह को पुलिस लाइन से थाना मुखानी, विजय सिंह राणा को पुलिस लाइन से थाना रामनगर, शेर सिह राणा को पुलिस लाइन से चौकी टीपी नगर भेजा गया है।

और पढ़े  हरिद्वार: सनावर की गिरफ्तारी पर बोले एसएसपी-नार्को टेस्ट से कोई संबंध नहीं, सेशन ट्रायल के तहत हुई कार्रवाई

विजय कुमार को पुलिस लाइन से चौकी मल्ला काठगोदाम, नवीन सोराडी पुलिस लाईन से चौकी हल्दूचौड़, बलवीर चंद्र को पुलिस लाइन से थाना कालाढूंगी, मोहन चंद्र को पुलिस लाइन से थाना हल्द्वानी, नरेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना हल्द्वानी, चम्पा मेहरा को थाना काठगोदाम से थाना मुखानी, भूपेंद्र सिंह बिष्ट को थाना भवाली से एफएफयू और कैलाश चंद्र को थाना लालकुआं से भीमताल स्थानांतरित किया गया है।

  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…