हल्द्वानी : सारथी फाउंडेशन ने बड़ी धूमधाम से मनाया मातृ दिवस।

Spread the love


आज दिनांक 8 मई 2022 को *सारथी फाउंडेशन समिति* के कार्यालय में मातृ दिवस को बड़े ही धूम धाम से मनाया गया, इस उपलक्ष में कुछ माताओं को सम्मानित किया गया जिनके द्वारा समाज को अपने बच्चों द्वारा सराहनीय योगदान के लिए प्रेरित किया गया।
इसी सिलसिले में *श्रीमती मुन्नी पांडे जी,* जिनके दोनों बेटों (कर्नल आलोक पांडे, कैप्टन प्रदीप पांडे) ने देश सेवा में अपना अमूल्य योगदान दिया। *श्रीमती दया जोशी जी* जिनके सुपुत्र (श्री अभय जोशी) भारत के वित्त विभाग में उप निदेशक पद पर तैनात है और उन्होंने IES की परीक्षा में देश में पहला स्थान प्राप्त किया। *श्रीमती विनीता वर्मा जी* जो कि वे ऐसी महिला हैं जिन्होंने समाज के दिव्यांग और गरीब बच्चों को अपने बच्चों की तरह प्यार और लालन पालन करती है। *विजया चौधरी जी* जो कि एक पुलिस विभाग में कार्यरत है और सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय रहती हैं।सारथी परिवार ने आज ऐसी सभी महिलाओं को अपने कार्यालय विमल कुंज छोटी मुखानी मैं सम्मानित किया।
कार्यक्रम में बोलते हुए संस्था के सभी पदाधिकारियों ने महिला दिवस की बधाई देते हुए मां की महत्ता को समझाया।
आज के कार्यक्रम में सुमित्रा प्रसाद,नवीन पंत,ज्ञानेंद्र जोशी,दिशांत टंडन,मदन मोहन जोशी,जाकिर हुसैन, गिरीश चंद्र लोहनी,दीप्ति चुफाल, सुषमा सिंह,केतन जायसवाल,कर्नल आलोक पांडे,चंपा त्रिपाठी,मंजू शाह,रिया पांडे,भवानी सूठा,संदीप भट्ट, खष्टी पलडिया आदि उपस्थित रहे।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- Road Accident: सिस्टम की लापरवाही...अंत्येष्टि में शामिल होकर लौट रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर
  • Related Posts

    नैनीताल- बंशीधर:मैं रिटायर नहीं, मैं चाहता हूं मेरे बेटे को टिकट मिले, विधायक के बयान ने बढ़ाया सियासी पारा

    Spread the love

    Spread the loveकालाढूंगी विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत एक बार फिर अपने तेवरों से सुर्खियों में हैं। मीडिया को दिए एक बयान में उन्होंने कहा कि…


    Spread the love

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *