हल्द्वानी- पुलिस की कार्रवाई: जुआ फड़ों पर पुलिस ने 24 घंटे में 23 लोगों को किया गिरफ्तार, 3.30 लाख बरामद

Spread the love

दीपावली त्योहार को देखते हुए पुलिस ने जुए की फड़ों की सफाई के लिए बड़ा अभियान चलाया। 24 घंटे में तीन जगह छापे मारकर जुआ खेलते 23 लोगों को गिरफ्तार किया। बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार शाम तक छापों में तीन लाख 30 हजार रुपये बरामद हुए।

थाना मुखानी पुलिस ने बृहस्पतिवार रात एक दुकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचकर छापा मारा। वहां ताश के पत्तों से जुआ खेलते नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों से 1.02 लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस ने गोविंदपुर गढ़वाल के डीगर सिंह व कल्याण सिंह, हिम्मतपुर के गोपाल तिवारी, कमलुवागांजा के योगेश जोशी, आरटीओ रोड निवासी श्रीकांत यादव, दयाल विहार निवासी हीरा सिंह, हिम्मतपुर तल्ला के भूपेंद्र सिंह, जयदेवपुर के राजेंद्र सिंह और हिम्मतपुर तल्ला के संजय सिंह मेहरा को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया।

शुक्रवार को बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने होली तिराहा के पास छापा मारकर सात लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें कुसुमखेड़ा के भुवन जोशी, जवाहर नगर के लोकेश जैन, लाइन नंबर 7 के जुनैद, गौजाजाली के फिरोज, लाइन नंबर 8 के इंतजार हुसैन, काठगोदाम के नरेंद्र बिष्ट और मल्ला गोरखपुर के मंजे सिंह शामिल रहे। पुलिस ने मौके से 2,18,350 रुपये बरामद किए।

इससे पहले बृहस्पतिवार रात बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस ने सात व्यक्तियों को खुले स्थान पर जुआ खेलते पकड़ा। इनमें धान मिल का संजय कश्यप, इन्द्रानगर का विपुल गुप्ता, मंगल पड़ाव का भारत, रामपुर रोड का शुभम, गांधी नगर का विनोद, मछली बाजार का रोहित और गांधी नगर का निक्की शामिल हैं। इन लोगों से 10,140 रुपये मिले।

और पढ़े  उत्तराखंड- इस बार भी प्रधानमंत्री मोदी राज्य को देंगे कई योजनाओं की सौगात, पांच महीने बाद 14 अप्रैल को आएंगे

Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love