हल्द्वानी: आंगनबाड़ी में अब नहीं मिलेंगे अंडे-खजूर,अब दिया जाएगा गेहूं और चावल ।।

हल्द्वानी: आंगनबाड़ी में अब नहीं मिलेंगे अंडे-खजूर,अब दिया जाएगा गेहूं और चावल ।।

गर्भवती, धात्री और छह महीने से छह वर्ष तक के बच्चों को अब अंडे-खजूर नहीं मिलेंगे। इसके बदले आंगनबाड़ी-मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों से गेहूं और फोर्टिफाइड चावल मिलेगा। नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों में बंटने वाला गेहूं-चावल एफसीआई से खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग को जारी कर दिया है। पूर्ति विभाग ने इसे बांटना भी शुरू कर दिया है।
केंद्र सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बंटने वाले पुष्टाहार को अब बदल दिया है। इसे गेहूं आधारित पोषाहार कार्यक्रम नाम दिया गया है। मार्च से ही इसे लागू कर दिया गया है।

पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने बताया कि आंगनबाड़ी का राशन मिल गया है। इसे सस्ता गल्ला विक्रेताओं को दिया जा रहा है। वहां से नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र गेहूं चावल उठाएंगे। मार्च में छह महीने से छह वर्ष के बच्चों को 1650 ग्राम गेहूं और 1650 ग्राम फोर्टिफाइड चावल दिया जाएगा। गर्भवती और धात्री महिलाओं को 2500 ग्राम गेहूं, 2500 ग्राम फोर्टिफाइड चावल दिया जाएगा।

और पढ़े  कोटद्वार: जीएमओयू में 1.81 करोड़ का एक और घोटाला पकड़ में आया, फर्जी वाउचर से निकाली गई रकम
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…