हल्द्वानी / नैनीताल- भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में किया कल 10 /10 /2022 को अवकाश घोषित..

मौसम विभाग की ओर से सोमवार को भारी से भारी बारिश होने संबंधी पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने 10 /10 /2022 को सभी सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मौसम विभाग देहरादून ने सात अक्तूबर को कुमाऊं मंडल के कुछ जिलों में भारी से भारी बारिश होने और कहीं-कहीं अत्यधिक बारिश होने का एलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए शुक्रवार को कक्षा 1 से 12वीं तक के शासकीय, अर्द्धशासकीय व निजी विद्यालयों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस दौरान प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल एवं अन्य कर्मचारी निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे। कहा कि आदेशों का अनुपालन न करने की स्थिति में संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  उत्तराखंड- दुष्यंत गौतम पर लगे दाग पीछा करते रहे, चुनाव से पहले राष्ट्रीय नेतृत्व ने किया हटाने का फैसला
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    चारधाम यात्रा: अब तक 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बदरीनाथ-गंगोत्री धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड

    इस वर्ष चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं चारों धामों में अब…