हल्द्वानी / नैनीताल : अधिवक्ताओं ने उदयपुर में हुई हिंसा के लिए दीया एसडीएम को ज्ञापन।

<strong>हल्द्वानी / नैनीताल : अधिवक्ताओं ने उदयपुर में हुई हिंसा के लिए दीया एसडीएम को ज्ञापन।</strong>

हल्द्वानी- उदयपुर राजस्थान में निर्मम हत्या करने वाले अभियुक्तों और उनका साथ देने वाले व्यक्ति के विरुद्ध त्वरित कानूनी कार्यवाही चाहने बाबत् एवं उत्तराखंड प्रदेश में शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था हेतु। कल दिनांक 28-06-2022 को उदयपुर राजस्थान में एक गरीब दर्जी कन्हैयालाल तेली की दो युवकों द्वारा खुलेआम दिनदहाड़े उसकी दुकान सुप्रीम टेलर्स में घुसकर गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई है।हत्यारों द्वारा हत्या करते समय पूरा वीडियो बनाया गया,जिसे सोशल मीडिया में डाला गया और हत्या करने के बाद भी एक और वीडियो जारी किया गया ,जिसमें हत्यारे को अपने कृत्य पर किसी भी प्रकार से कोई पछतावा नहीं हो रहा था, और अपनी धार्मिक कट्टरता के खिलाफ जो कोई आवाज उठाएगा उसे भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है,। यहां तक कि हत्यारों ने इस वीडियो के माध्यम से देश के माननीय प्रधानमंत्री जी को भी जान से मारने की धमकी दी है। इस प्रकार की घटना से समाज में असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो रहा है ,तथा साथ ही समाज में व्याप्त उपद्रवी हत्यारों का मनोबल बढ़ रहा है। इस प्रकार की घटना से संभावित है कि ,भविष्य में भी धार्मिक कट्टरता के चलते माहौल न बिगड़े, और इस प्रकार की आपराधिक घटनाओं को बल ना मिले और उपद्रवियों का मनोबल भी क्षीण हो। ज्ञापन के माध्यम से सभी अधिवक्ता गण द्वारा अपना रोष व्यक्त करते हुए आपसे अपेक्षा करते हैं कि आप अपने स्तर से उचित कार्यवाही करने हेतु प्रदेश में कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासन को उचित आदेश कार्यवाही करने का आदेश देने की कृपा करें। दिनांक 29-06-2022 समस्त अधिवक्ता गण पीशुष तिवारी, प्रदीप तिवारी, देवेंद्र, जगमोहन खोलिया, राजेंद्र सिंह बिष्ट मौजूद थे।

और पढ़े  देहरादून- पुलिस में बड़ा फेरबदल: 28 उपनिरीक्षकों को मिली नई तैनाती, कई चौकियों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…