हल्द्वानी- 200 कुत्तों के लिए डॉग शेल्टर बनने की तैयारी, नगर निगम ने तैयार की डीपीआर

Spread the love

 

 

ल्द्वानी शहर में लोगों को लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने की कवायद की जा रही है। टनकपुर रोड स्थित एबीसी सेंटर परिसर में डॉग शेल्टर बनाया जाएगा। इसमें 200 कुत्ते एक साथ रखे जा सकेंगे। नगर निगम ने इसके लिए एक करोड़ से अधिक की डीपीआर बनाई है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद शासन ने पिछले दिनों एसओपी जारी कर निकायों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। एसओपी में तय किया गया है कि शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस टर्मिनल और खेल परिसरों के साथ ही संवेदनशील सार्वजनिक स्थानों से जानवरों को प्राथमिकता से हटाया जाएगा। कितने कुत्तों को हटाया गया इसकी रिपोर्ट भी हर माह देनी होगी। साथ ही इन स्थानों से निराश्रित पशुओं का चिह्नह्मांकन कर उन्हें नजदीकी शेल्टर होम में स्थानांतरित करने के लिए कहा गया है। इस क्रम में नगर निगम प्रशासन हरकत में आया और डॉग शेल्टर बनाने की प्रकिया शुरू की है।

 

कुत्ते 32 हजार और बधियाकरण के लिए एक सेंटर

शहर में एकमात्र एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर टनकपुर रोड में है। नगर निगम के सेंटर में अब तक 20 हजार कुत्तों का बधियाकरण किया जा चुका है। शहर में करीब 32 हजार लावारिस कुत्ते हैं।

दिसंबर से अब तक कुत्तों ने 5999 लोगों को काटा

आंकड़ों के अनुसार कुत्तों ने दिसंबर में 4063 व जनवरी में अब तक 1936 लोगों को काटा है। ये सभी लोग बेस अस्पताल में रैबीज का इंजेक्शन लगाने पहुंचे।

शासन से एसओपी जारी होने के बाद डॉग शेल्टर बनाने के लिए डीपीआर तैयार कर दी है। जल्द ही बजट की व्यवस्था होते ही इसका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।-परितोष वर्मा, नगर आयुक्त

और पढ़े  देहरादून- गैरसैंण में बजट सत्र के बाद कांग्रेस की प्रेसवार्ता, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर जड़े आरोप

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love