हल्द्वानी- नगर निगम बोर्ड बैठक: सालभर में निगम खर्च करेगा 163 करोड़ रुपये, 55 नए कूड़ा वाहन खरीदे जाएंगे, बैठक में पारित हुए 29 प्रस्ताव

Spread the love

 

ल्द्वानी नगर निगम की बोर्ड बैठक में एक अरब, 63 करोड़ 80 लाख रुपये का वार्षिक व्यय बजट पारित किया गया। निगम की कुल एक अरब 69 करोड़, 79 लाख, 21 हजार आय के सापेक्ष इस वित्तीय वर्ष में एक अरब 41 करोड़ चार लाख रुपये अनुमानित आय का बजट पेश किया गया। बैठक में पेश किए गए सभी 29 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सर्वसम्मति से नगर में कूड़ा कलेक्शन के लिए 55 नए वाहन खरीदने और नगर में 10 वेंडिंग जोन बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

मेयर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में बुधवार सुबह 11 बजे से चार घंटे तक चली बैठक में सभी पारित प्रस्तावों पर अमल कराने का निर्णय लिया गया। मेयर ने बताया कि शहर में कूड़ा कलेक्शन के लिए 120 वाहनों की जरूरत है। नगर निगम के पास 65 वाहन उपलब्ध हैं, 55 नए वाहन खरीदने पर सहमति जताई गई।

पूर्व पालिकाध्यक्ष डीके पांडे के नाम पर बने पार्क समेत सात वार्डों का सौंदर्याकरण किया जाएगा। बोर्ड बैठक में पारित सभी प्रस्तावों पर काम कराने के लिए अगर निगम के पास धन की कमी होगी तो मुख्यमंत्री से अनुरोध कर धन मांगा जाएगा। मेयर ने बताया कि सभी पार्षदों से

स्ट्रीट लाइट के संबंध में प्रस्ताव मांगे गए हैं। पूरे शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए शासन से एकमुश्त धन की मांग की जाएगी। बताया कि कई स्थानों पर निगम की दुकानों को दोमंजिला बनाने का प्रस्ताव है। इन दुकानों का निर्माण कर ई टेंडरिंग के माध्यम से इनका वितरण किया जाएगा। बैठक में नगर आयुक्त ऋचा सिंह, वरिष्ठ वित्त अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

ये प्रस्ताव भी हुए शामिल-

और पढ़े  किच्छा- बहेड़ी में छिपाकर रखे थे काटे गए 25 पेड़ों के गिल्टे,103 गिल्टे बरामद 

तीन पुस्तकालय खोले जाएंगे: गौजाजाली, ताज चौराहा और कठघरिया में निगम के अपने भवन हैं। इनमें अत्याधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा।

एसटीएच के पास बनेगा स्वास्थ्य रैन बसेरा: नगर निगम सुशीला तिवारी अस्पताल में आने वाले मरीजों के तीमारदारों के रहने आदि के लिए नजदीक में ही जमीन का प्रबंध कर स्वास्थ्य रैन बसेरे का निर्माण करेगा। ताकि दूरदराज से आने वाले लोगों का आर्थिक बोझ कम हो।

हल्द्वानी में बनेगा घंटाघर: निगम अन्य महानगरों की तर्ज पर हल्द्वानी में भी एक घंटाघर का निर्माण करेगा। जिसमें समय दशनि के साथ ही आपातकालीन सायरन की भी व्यवस्था की जाएगी।

कूड़ा कलेक्शन के लिए खरीदे जाएंगे छोटे इलेक्ट्रिक वाहन: निगम क्षेत्र की कई संकरी गलियों में कूड़ा वाहन नहीं जा पाते हैं। ऐसी गलियों से कूड़ा एकत्रित करने के लिए छोटे इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे जाएंगे।

ऐपण थीम पर लिखे जाएंगे दुकानों के नाम: नगर निगम की ओर से आवंटित दुकानों के नाम ऐपण थीम पर लिखे जाएंगे। ताकि कुमाऊं की ऐपण कला का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार हो।

ई-चार्जिंग बूथ और पेयजल एटीएम लगेंगे: तिकोनिया में लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बुध बनाकर चार्जिंग की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा यहां एक पेयजल एटीएम लगाया जाएगा।

रानीबाग में बनेगा सामुदायिक भवन: रानीबाग में निगम की एक बीघा जमीन उपलब्ध है। यहां तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए एक सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जाएगा।

डॉ. इंदिरा हृदयेश के नाम पर सड़क के नाम का प्रस्ताव स्वीकार
पार्षद रवि जोशी ने हल्द्वानी की किसी एक मुख्य सड़क का नाम पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश के नाम पर रखने की मांग उठाई। सदन ने प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। पार्षद मोहम्मद गुफरान ने मौलाना हकीमुल्ला पुस्तकालय का मुद्दा उठाया।

और पढ़े  हल्द्वानी-  प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ नैनीताल जिले के डीएम ललित मोहन रयाल का एक्शन

इन्होंने भी उठाए मुद्दे
पार्षद मनोज जोशी, राजेंद्र अग्रवाल, चंद्रप्रकाश ने गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू कराने की मांग को लेकर मेयर को ज्ञापन दिया। राजेंद्र नगर वार्ड 12 की पार्घट प्रीति आर्या ने ठेले-फड़ वालों का उत्पीड़न रोकने, सड़कों व नालियों का निर्माण कराने, राजपुरा धोबी घाट चौराहे पर बने पार्क का सौंदर्याकरण करने की मांग उठाई। रवि जोशी ने महत्वपूर्ण सड़कों का नाम यहां की महान विभूतियों के नाम पर रखने, प्रेम बेलवाल ने डीके पार्क में ओपन जिम खोलने की मांग रखी।


Spread the love
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love