हल्द्वानी: काठगोदाम वैली ब्रिज- पुलिस चौकी के पास पुल के नट-बोल्ट खोल ले गए चोर, दौड़ता रहा ट्रैफिक, ऐसे हुआ खुलासा,25 तक बंद किया गया बैली ब्रिज

 

चोर काठगोदाम स्थित बैली ब्रिज के नट बोल्ट खोलकर ले गए। न तो विभाग को भनक लगी और न ही चंद कदम दूरी स्थित चौकी की पुलिस को। ट्रैफिक गुजरने से दिक्कत होने पर विभाग के पुल की जांच करने पर यह खुलासा हुआ। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ।

अप्रैल 2022 से पहले कुमाऊं के पर्वतीय जिलों को जोड़ने वाले कलसिया नाले पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से पर्वतीय क्षेत्रों में आवाजाही के लिए संकट खड़ा हो गया था, इस पर प्रशासन व एनएच ने पुल के पास में ब्रिज बनाने की योजना बनाई। अप्रैल में ही तैयार कर पुल पर यातायात चालू कर दिया गया। लंबे समय तक यह साथ देता रहा लेकिन पिछले कुछ समय से इसमें दिक्कत आने लगी।

 

एनएच विभाग के अधिकारियों के अनुसार समय-समय पर ढीले नट-बोल्ट को कसा जाता रहा। इसी बीच चोरों ने इन्हें चोरी कर लिए। अब स्थिती यह आ गई कि मरम्मत के लिए पुल को पूरी तरह बंद करना पड़ रहा  है।

आवाजाही दूसरे पुल से होगी
एनएच के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि बुधवार (आज) से काठगोदाम कलसिया पर बना बैली ब्रिज 25 मार्च तक बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि इस अवधि में पुल के डेक प्लेट्स को खोलकर दोबारा लगाना है। चोरों ने नट-बोल्ट चोरी किए हैं। इससे पुल को नुकसान पहुंचा है।

और पढ़े  कोटद्वार: घमंडपुर में हादसा, तेज रफ्तार कार ने 2 बच्चों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…