हल्द्वानी:- Haldwani to Ayodhya Bus- अब हल्द्वानी से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू, इतना देना होगा किराया ।

Spread the love

हल्द्वानी:- Haldwani to Ayodhya Bus- अब हल्द्वानी से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू, इतना देना होगा किराया ।

22 जनवरी को अयोध्या में राम लला अपने नए मंदिर में विराजने जा रहे हैं। हल्द्वानी सहित कुमाऊं के हजारों लोग इस पल का गवाह बनने की तैयारी में जुटे हैं। इसके लिए अब उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी से अयोध्या तक सीधी बस सेवा शुरू कर दी है।
हल्द्वानी से अभी तक सिर्फ लखनऊ के लिए ही बस सेवा संचालित थी। मगर 22 जनवरी को नए मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने से अयोध्या का महत्व कई गुना बढ़ गया है। हर कोई अयोध्या जाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में अब रोडवेज ने भी अपने कदम बढ़ा लिए हैं। काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी-अयोध्या बस सेवा को हरी झंडी दे दी है।

बृहस्पतिवार रात से यह सेवा शुरू हो गई है। काठगोदाम डिपो के एआरएम आलोक बनवाल ने बताया कि यह बस पहले लखनऊ तक चलती थी। मगर यात्रियों की अयोध्या तक नई बस सेवा शुरू करने की मांग थी। इसे देखते हुए अयोध्या तक सीधी बस ले जाने का फैसला किया गया। बस रात 8.30 बजे हल्द्वानी से रवाना होगी और बरेली, लखनऊ, फैजाबाद होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से शाम 3:30 बजे हल्द्वानी के लिए रवाना होगी। 532 किलोमीटर की दूरी के लिए 745 रुपये किराया तय किया गया है।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- फर्जी दस्तावेजों के सहारे धर्मनगरी में रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, मददगार भी दबोचा
  • Related Posts

    देहरादून- युवा कांग्रेस का जय भीम जय हिंद सम्मेलन, पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में आज युवा कांग्रेस की ओर से जय भीम जय हिंद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *