हल्द्वानी:जिलाधिकारी वंदना सिंह ने गौलापुल, स्टेडियम व रेलवे लाइन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

 

 

 

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने लोनिवि के अधिकारियों को गौलापुल के वैकल्पिक मार्ग को दुरुस्त करने, नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराने और सुरक्षा के लिहाज से सड़क किनारे रेडियम और रेड टेप लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने वैकल्पिक मार्ग को चौड़ा करने को भी कहा।

बृहस्पतिवार को डीएम आपदा में क्षतिग्रस्त हुए गौलापुल, उसके वैकल्पिक मार्ग, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम व रेलवे लाइन का स्थलीय निरीक्षण कर रही थीं। उन्होंने रेलवे लाइन के किनारे दीवार लगाने और गौलापुल की तरफ भी सड़क चौड़ीकरण करने को कहा ताकि आवागमन सुचारू हो सके। स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान डीएम ने नदी में समाई पार्किंग की भूमि में सुरक्षा कार्य होने तक शेष पार्किंग की भूमि से झाड़ी कटान कर वाहन पार्किंग तैयार कराने के निर्देश दिए। डीएम ने तकनीकी रूप से नदी का चैनलाइजेशन कराने के लिए आपसी समन्वय कर विस्तृत कार्ययोजना बनाने को भी कहा।

बैठक में डीएफओ हिमांशु बागरी, उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा, एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर विकास मित्तल, अधीक्षण अभियंता सिंचाई महेश खरे, रेलवे के गौरव गौतम, लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार, जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत आदि मौजूद थे।

दीर्घकालिक योजना पर काम करें सभी विभाग
स्थलीय निरीक्षण के बाद डीएम ने सर्किट हाउस में जिला स्तरीय तकनीकी सलाहकार समिति के साथ बैठक की। उन्होंने सिंचाई, एनएचएआई, वन, लोनिवि, खेल और रेलवे विभाग को आपस में समन्वय कर दीर्घकालिक योजना बनाने के निर्देश दिए। कहा कि सुरक्षा कार्यों की ऐसी योजना बनाई जाए जिससे दूसरे विभाग को नुकसान न हो। कहा कि एक ही संस्था तकनीकी सहायता का कार्य करे ताकि भविष्य में रखरखाव, सफाई एवं मरम्मत कार्य उसी एजेंसी से कराया जाए। उन्होंने इस संबंध में 27 अक्तूबर तक तात्कालिक और दीर्घकालिक कार्यों के प्रस्ताव देने के निर्देश दिए।

और पढ़े  देहरादून - राहुल गांधी व खरगे से मिले हरीश रावत: पद-प्रतिष्ठा से करते रहेंगे काम, पार्टी को सत्ता में लाने को लेकर चर्चा
  • Related Posts

    अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पीयूसी: BS-6 गाड़ियों के लिए सरकार ने बदला नियम, किसे कब कराना होगा रिन्यूअल?

    गाड़ी चलाने वालों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में संशोधन…

    यूकेएसएसएससी: उत्तराखंड में समूह-ग के 1694 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए मौका, 25 नवंबर से करें आवेदन

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या 84/2026 के तहत विभिन्न विभागों में वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इस भर्ती में कुल 1,694 पद भरे…