Haldwani:- ईजा बैंणी महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी,जिले को दी करोड़ों की सौगात

Spread the love

Haldwani:- ईजा बैंणी महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी,जिले को दी 713 करोड़ की सौगात

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ईजा बैंणी महोत्सव में शिरकत की इस दौरान उन्होंने नैनीताल जिले को 713 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जगह-जगह पर महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर और कलश यात्रा निकालकर भव्य स्वागत किया। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएं पहुंची थी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि जिस तरह मातृशक्ति ने यहां अभिनंदन किया है ऐसा पहली बार हुआ है जब उन्हें इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को सम्मानित करने का मौका मिला है,

इस दौरान मुख्यमंत्री ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई महिलाओं को सम्मानित भी किया और कन्या पूजन करते हुए बच्चियों को टीका लगाकर उनकी पूजा की साथ ही मुख्यमंत्री ने महिलाओं पर पुष्प वर्षा भी की। इस दौरान प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने भी नंदा गौरा योजना की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 20 दिसंबर करने की घोषणा की। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा पूरे शहर के अलग अलग स्थान पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गए। पूरे शहर भर में आयोजित हुए इस महोत्सव में हजारों महिलाओं ने प्रतिभाग किया, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 713 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए पूरे राज्य के अन्य जनपदों की योजनाओं का भी वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण व शिलान्यास किया, मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है जल्द ही सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई और योजनाएं भी लेकर आएगी।

और पढ़े  हरिद्वार: कुंभ से पहले धर्मनगरी को मिलेगी जाम से राहत, अंतिम चरण में एक्सेस कंट्रोल्ड स्पर टू परियोजना का काम

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री


Spread the love
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी पर HC में सुनवाई आज, क्या सीबीआई को सौंपी जा सकती है जांच? देरी पर उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मामले में दाखिल तीन जनहित याचिकाओं पर 29 जून को सुनवाई संभावित है। पहली याचिका में मामले की जांच…


    Spread the love

    टिहरी- दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की माता का निधन, मां ने बेटे के जन्मदिन के दिन दुनिया को कहा अलविदा

    Spread the love

    Spread the loveदिवंगत अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी(72)  का दिल्ली के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 28 जून 1976 को उत्तरकाशी में जसपाल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *