हल्द्वानी: मुख्य अभियंता ने मानकों के विपरीत हो रहे निर्माण कार्य को तुड़वाया

Spread the love

 

 

 सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ल ने शुक्रवार को पनचक्की चौराहे से कठघरिया चौराहे तक चल रहे नहर कवरिंग कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान एक स्थान पर मानक के विपरीत कार्य मिलने पर मुख्य अभियंता ने उसे मौके पर ही तुड़वा दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में कहीं पर भी मानकों के विपरीत काम होता मिला तो संबंधित अपर सहायक अभियंता की वेतनवृद्धि रोक दी जाएगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने अपर सहायक अभियंता व ठेकेदार को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यदि कहीं गुणवत्ता से समझौता नजर आया तो संबंधित अपर सहायक अभियंता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर ठेकेदार के खिलाफ पेनाल्टी की कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी ठेकेदार के स्तर से कार्य में सुधार नहीं हुआ तो उसका अनुबंध खत्म कर दिया जाएगा। मुख्य अभियंता ने अधिशासी अभियंता नियमित रूप से कार्यों की निगरानी करने व नहर कवरिंग कार्य को यथा समय पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता व सहायक अभियंता भी मौजूद रहे।

 

 


Spread the love
और पढ़े  चमोली सुरंग हादसा-: लापता 2 श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू जारी, मृतक परिजनों के लिए 1 करोड़ मुआवजे की मांग
  • Related Posts

    रामनगर- पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर जंगल में छिपे…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक, चालक बाल-बाल बचा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश के बीच दमुवाढूंगा क्षेत्र का रकसिया नाला उफान पर आ गया। शनिवार रात तेज बहाव में एक बाइक सवार नाले में बह…


    Spread the love