हल्द्वानी में पार्षद अमित बिष्ट के होटल ओमारा में उसका भतीजा कान्हा काम करता है। कुछ दिन पहले होटल के कमरे के लिए कान्हा का एक युवक से विवाद हो गया था। वह युवक किसी गैंग से जुड़ा था। मारपीट में दोनों पक्षों के लोग चोटिल हुए थे। गिरोह के सदस्य जय और उसके चचेरे भाई कान्हा को ढूंढ रहे थे। इसकी जानकारी जय ने अपने पिता को दी थी।
नितिन रविवार को जब कमल के साथ गौलापार में पार्टी करने गया तो उसे वहां इस विवाद की जानकारी हुई। पार्षद का बेटा जय उसका दोस्त था। ऐसे में वहां से लौटते समय वह तनातनी के कारण जानने के लिए पार्षद के घर पहुंच गया। कमल ने डोरबेल कमल में बजाई तो पार्षद अमित बिष्ट और उसके पुत्र जय बिष्ट कुछ और समझ बैठे। उन्होंने आव देखा न ताव गोली दाग दी। कमल और नितिन ने अपने बारे में बताना भी चाहा लेकिन उन्होंने एक न सुनी।








