हल्द्वानी- अंकिता भंडारी हत्याकांड: दरांती लेकर सड़क पर उतरी मातृशक्ति, सीबीआई जांच की मांग

Spread the love

 

ल्द्वानी में अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग करते हुए रविवार को पहाड़ी आर्मी समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। हाथों में दराती लिए प्रदर्शनकारी महिलाएं हत्याकांड में शामिल वीआईपी व्यक्तियों के नाम उजागर कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही थीं।

 

लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन को तेज करेंगे।बुद्ध पार्क में एकत्रित प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लिए नारेबाजी करते हुए एसडीएम कोर्ट तक जुलूस निकाला। इससे पूर्व हुई सभा में वक्ताओं ने इस हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा एक महिला की ओर से वायरल किए जा रहे ऑडियो में जिन नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं उन सभी पर कड़ी कार्रवाई हो।

 

प्रदर्शनकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें उन्होंने अंकिता के गुनहगारों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शनकारियों में पहाड़ी आर्मी के हरीश रावत, हिमांशु शर्मा, राजेंद्र कांडपाल, कविता जीना, कार्तिक उपाध्याय, बसंत सिंह, मोहन सिंह बोरा, काजल खत्री आदि थे।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- मालदेवता में खनन में लगे ट्रक ने पैदल जा रहे किशोर को कुचला
  • Related Posts

    देहरादून- SIR: राजधानी देहरादून में प्री एसआईआर का 66.62% काम पूरा, 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान हुआ

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में चल रहे प्री एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का काम 66.62 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष मतदाताओं के मिलान के लिए अभियान जारी है। अब तक…


    Spread the love

    देहरादून- विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का थानो में धरना-प्रदर्शन, निर्माण के एक हिस्सा सील

    Spread the love

    Spread the love     जौलीग्रांट थानो क्षेत्र के एक विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा थानों में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों का आरोप है…


    Spread the love