हल्द्वानी- पांच-छह साल पुराने नशीले इंजेक्शनों का खेल, एक्सपायरी डेट काटकर कर रहा था सप्लाई, आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी पुलिस ने आरटीओ रोड से एक व्यक्ति को नशे के 24 इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। इंजेक्शन के रैपर में उसके उत्पादन की तिथि तो दर्ज थी मगर एक्सपायरी डेट को काट दिया गया था। सभी इंजेक्शन पांच से छह साल पहले के बने हुए हैं।

मुखानी के एसएचओ सुशील जोशी ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान आरटीओ रोड पर एक युवक नशे की हालत में मिला। पुलिस को देखकर उसने अपने हाथ में मौजूद थैला फेंक दिया। पुलिस ने उसे पकड़कर थैले की तलाशी ली तो उसमें से नशे के 24 इंजेक्शन मिले। आरोपी ने खुद का नाम चंचल सक्सेना उर्फ चंदू निवासी नारायणनगर कुसुमखेड़ा बताया। एक्सपायरी डेट की जगह रैपर में छेद किया गया था। बरामद इंजेक्शनों में से आठ इंजेक्शन में उत्पादन तिथि पांच साल पहले की थी।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बनभूलपुरा के दो युवकों से 200 रुपये के हिसाब से इंजेक्शन खरीदता था और उसे 300 से 400 रुपये में बेच देता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

और पढ़े  उत्तराखंड में कांपी धरती: गढ़वाल से कुमाऊं तक कई जिलों में लगे भूकंप के झटके, दहशत में आए लोग
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…