देहरादून- उत्तराखंड, यूपी और मुंबई में आरोपियों की 23 संपत्तियां अटैच, 25 करोड़ रुपये है कीमत

एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में आरोपियों की 23 संपत्तियों को स्पेशल बड्स एक्ट के तहत अटैच कर लिया गया है। स्पेशल बड्स एक्ट न्यायालयों ने 25 करोड़ रुपये की कीमत वाली इन संपत्तियों को अटैच करने की अनुमति सीबीआई और संबंधित राज्यों के शासन को दे दी है। इनमें छह संपत्तियां देहरादून और 16 संपत्तियां उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित हैं। जबकि, एक संपत्ति मुंबई खरीदी गई थी।

सीबीआई ने इस अटैचमेंट की कार्रवाई की जानकारी दी। सीबीआई ने पिछले साल नवंबर में उत्तराखंड में दर्ज 18 शिकायतों को आधार बनाकर प्राथमिकी दर्ज की थी। शुरुआत में यह घोटाला 800 करोड़ रुपये का था लेकिन इनमें से करीब 400 करोड़ रुपये निवेशकों को वापस कर दिया गया था।
सीबीआई की अब तक की जांच में घोटाले की रकम करीब 419 करोड़ रुपये बतायी जा रही है। इस मामले में सीबीआई सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सीबीआई के अनुसार मुख्य आरोपी समीर अग्रवाल जो कि अब दुबई में रह रहा हैं, ने कई संपत्तियां दूसरे लोगों के नाम से खरीदी हैं। इन्हें वह बेचने की फिराक में हैं।
ऐसे में सीबीआई अन्य संपत्तियों को चिह्नित करने की प्रक्रिया कर रही है। पिछले दिनों उत्तराखंड शासन ने इन संपत्तियों को अटैच करने के लिए तीन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी थी। मुकदमे का निस्तारण होने के बाद दोषी पाए जाने वाले आरोपियों की संपत्तियों को नीलाम कर निवेशकों का पैसा लौटाया जाएगा। एलयूसीसी ने करीब 1.60 लाख लोगों से छोटी-छोटी बचत योजनाओं के नाम पर यह ठगी की थी।
और पढ़े  चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…