हल्द्वानी- मुकदमा दर्ज हुए हो गए 23 दिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली, दुष्कर्म पॉक्सो के आरोपी मुकेश बोरा की तलाश में पुलिस ने दिल्ली-पंजाब में डाला डेरा

Spread the love

हल्द्वानी- मुकदमा दर्ज हुए हो गए 23 दिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली, दुष्कर्म पॉक्सो के आरोपी मुकेश बोरा की तलाश में पुलिस ने दिल्ली-पंजाब में डाला डेरा

दुष्कर्म और पॉक्सो के आरोपी मुकेश बोरा को पकड़ने के लिए पुलिस यूपी, दिल्ली, राजस्थान और पंजाब में डेरा डाले हुए है। पुलिस को शक है कि दुग्ध संघ में दूध देने वाले बाहरी ठेकेदार बोरा की मदद कर रहे हैं। इस कारण पुलिस राज्यों में पहुंची है।
मुकेश बोरा के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो का मुकदमा दर्ज हुए 23 दिन बीत चुके हैं। दून में मौजूद पुलिस महकमे के उच्चाधिकारी भी मामले की निगरानी कर रहे हैं। बोरा की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस पर भारी दबाव है। पुलिस इस कारण जांच का दायरा बढ़ा रही है। 19 सितंबर को बोरा भोजीपुरा में देखा गया था। मुकेश बोरा इतना शातिर है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह वहां से निकल गया। पुलिस अब उन स्थानों पर दबिश दे रही हैं जहां से दुग्ध संघ में कच्चा दूध आता है। सूत्र के अनुसार पुलिस बदायूं, बरेली, दिल्ली, पंजाब आदि जगह भी डेरा डाले हुए है। एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि आरोपी की को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बोरा की तलाश में टीमों को दिल्ली, बदायूं और पंजाब के अलावा अन्य स्थानों पर भेजा गया है।

लाइसेंस निरस्तीकरण की भेजी रिपोर्ट
पुलिस की जांच में सामने आया है कि मुकेश बोरा के पास के पास लाइसेंसी शस्त्र है। इस पर पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू की है। एसएसपी ने बताया कि शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।

और पढ़े  देहरादून: कैबिनेट विस्तार के बाद पांचों नए मंत्रियों ने तय की प्राथमिकता,बताया कैसे योजनाओं को देंगे रफ्तार

नेता और प्रॉपर्टी डीलर को पूछताछ के लिए एसओजी ने उठाया
एसओजी की टीम ने एक नेता और प्रापर्टी डीलर को पूछताछ के लिए उठाया है। बताया जा रहा है यह नेता और प्रापर्टी डीलर भीमताल के रहने वाले हैं। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेसी नेता देवेंद्र चनौतिया, सुरेंद्र सिंह परिहार से पुलिस पूछताछ कर रही है। दोनों के मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। साथ ही इनके खास लोगों के नंबरों की भी पुलिस सीडीआर निकाल रही है। सूत्र बताते हैं कि चालक ने ही परिवहन कर अधिकारी, निवर्तमान चेयरमैन देवेंद्र चनौतिया, सुरेंद्र सिंह परिहार और ब्लॉक प्रमुख आशा रानी के बारे में बताया था।

दुग्ध संघ में 27 हजार लीटर से अधिक दूध कम होने की चर्चा
पुलिस सूत्रों के अनुसार नैनीताल दुग्ध संघ के अधिकारी से जब पुलिस ने पूछताछ की तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। अधिकारी ने यहां तक कहा दिया कि दुग्ध संघ की जांच कराओ। जांच में कच्चा दूध 25 से 27 हजार लीटर कम होगा। कहा कि इसकी जानकारी यूसीडीएफ के अधिकारियों को भी है। इसके बाद भी अधिकारी जांच नहीं करा रहे हैं। कहा कि इस जांच में बोरा के कई करीबी फंस सकते हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *