हल्द्वानी: 2 अवैध भवन ध्वस्त किए, अतिक्रमणकारियों की ओर से स्वयं निर्माण नहीं हटाने पर की गई कार्रवाई

Spread the love

 

ल्द्वानी में प्रशासन ने बृहस्पतिवार को ऊंचापुल क्षेत्र में दो अवैध भवनों पर पोकलेन मशीन चला दी। अतिक्रमणकारियों की ओर से स्वयं अवैध निर्माण न हटाने के बाद यह कार्रवाई की गई। सिंचाई और लोक निर्माण विभाग की भूमि पर बने ये भवन सड़क चौड़ीकरण परियोजना की जद में आ रहे थे। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने बताया कि पिछले एक साल से शहर में सड़क और चौराहों के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। कालाढूंगी स्टेट हाईवे पर कठघरिया से कालूसिद्ध मंदिर तक चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण होना है।

 

ऊंचापुल क्षेत्र में ये दो भवन सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे थे। इन भवनों को हटाने के लिए जुलाई 2025 से अब तक कई बार नोटिस जारी किए गए थे। भवन स्वामियों ने सात मार्च तक स्वयं अवैध निर्माण हटाने का लिखित आश्वासन दिया था। अवधि बीतने के बाद भी जब उन्होंने निर्माण नहीं हटाया तो बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा और एसडीएम प्रमोद कुमार भारी पुलिस बल व पोकलेन पोकलेन मशीन के साथ मौके पर पहुंचे। पोकलेन मशीन ने भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की।


Spread the love
और पढ़े  Accident पिथौरागढ़: बंगापानी में इनोवा खाई में गिरी, पिथौरागढ़ के 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
  • Related Posts

    रुद्रपुर- ट्रेन की चपेट में आने से टेंपो स्टैंड के मुंशी की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

    Spread the love

    Spread the love     रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर टेंपो स्टैंड के मुंशी की मौत हो गई। इसका पता चलते ही स्वजन में कोहराम मच…


    Spread the love

    देहरादून- कांग्रेस नेता हरक सिंह ने की प्रेसकांफ्रेंस, सीएम विवेकाधीन कोष के दुरुपयोग का लगाया आरोप

    Spread the love

    Spread the love   कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के उपयोग को लेकर सवाल उठाए। उनका कहा कि सूचना के अधिकार के…


    Spread the love