Accident पिथौरागढ़: बंगापानी में इनोवा खाई में गिरी, पिथौरागढ़ के 3 युवकों की मौत, एक गंभीर

पिथौरागढ़ में बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार खाई में गिरने से तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक सेना का जवान बताया जा रहा है। वहीं, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।  जानकारी के अनुसार रविवार को मदकोट के रास्ते इनोवा कार से मुनस्यारी जा रहे युवाओं की कार बंगापानी से एक किलोमीटर पहले एन बैंड के पास अनियिंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना पर क्षेत्र के लोग और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे, जहां दो युवक लक्ष्मण सिंह नेगी पुत्र राम सिंह नेगी मूल निवासी धूरातोली मुनस्यारी और हाल निवासी जीआईसी पिथौरागढ़ तथा अंकित पांडे(27) पुत्र बसंत पांडे निवासी दौला, पिथौरागढ़ मृत मिले।

 

वहीं, गंभीर रूप से घायल आयुष पंत पुत्र नरेंद्र पंत और देवेश पंत दोनों निवासी पिथौरागढ़ को पहले निजी वाहनों फिर 108 एंबुलेंस से पिथौरागढ़ जिला अस्पताल के लिए रेफर किया, लेकिन रास्ते में अस्कोट के पास आयुष पंत ने दम तोड़ दिया। मृतकों में से लक्ष्मण सिंह नेगी सेना की एएमसी में कार्यरत था। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

और पढ़े  देहरादून: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, CM धामी सहित कई मंत्री हुए शामिल
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…