अयोध्या: हटाए गए विवादों से घिरे हैदरगंज एसओ मोहम्मद अरशद, जानें अब किसे मिली कमान

अयोध्या में हैदरगंज थाना के प्रभारी रहे मोहम्मद अरशद को विवादों के बाद हटा दिया गया है। उनके स्थान पर दर्शन नगर चौकी इंचार्ज रहे विवेक राय को तैनाती दी गई है। इसके अलावा दो और उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी फेरबदल किया गया है।

हैदरगंज थाना क्षेत्र में किशोरी के आत्महत्या के बाद परिजनों ने शिक्षक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। मृतका के परिजनों ने थाना अध्यक्ष मोहम्मद अरशद के खिलाफ आरोपी की मदद करने का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया था। इसमें जिले के ब्राह्मण संगठनों और भाजपा व सपा के नेता भी शामिल हुए थे।

 

विवेक राय को थानाध्यक्ष बनाया गया

वरिष्ठ भाजपा नेता करुणाकर पांडेय के नेतृत्व में परिजनों ने पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार और एसएसपी राजकरन नय्यर से भी मुलाकात की थी। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सोमवार को एसएसपी ने थाना अध्यक्ष मोहम्मद अरशद को हटाकर लाइन हाजिर किया है। उनके स्थान पर दर्शननगर चौकी इंचार्ज रहे विवेक राय को थानाध्यक्ष बनाया है।

और पढ़े  अयोध्या- दो रिपोर्टों में पथरी, तीन में गायब, दो डायग्नोस्टिक सेंटरों पर उठे सवाल, पूर्व विधायक ने किया जांच की मांग
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…