जिम जाने वालों रहे सावधान – जिम करने वालों में हार्ट अटैक आने के ये हैं 2 मुख्य कारण, आप भी रहे सावधान

युवाओं में बढ़ते हृदय रोग के मामलों को स्वास्थ्य विशेषज्ञ काफी गंभीर मानते हैं। हृदय की बीमारियों को कुछ दशक पहले तक बढ़ती उम्र के साथ होने वाली समस्या के तौर पर देखा जाता रहा है, हालांकि पिछले कुछ वर्षों में कम उम्र के लोगों में भी इसके गंभीर मामले और हार्ट अटैक की समस्या देखी जा रही है। इतना ही नहीं वो लोग भी हार्ट अटैक के शिकार हो रहे हैं जो फिटनेस फ्रीक हैं और नियमित रूप से व्यायाम भी करते हैं।

अध्ययनों में दावा किया जाता रहा है कि हृदय रोग की समस्याओं को कम करने के लिए सभी लोगों को नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। ऐसे में सवाल उठता है कि जिम जाने वालों में फिर हार्ट अटैक के मामले क्यों बढ़ रहे हैं?

हाल ही में जिम में व्यायाम के दौरान मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव और इससे पहले बिग-बॉस के विजेता रह चुके अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को भी दिल का दौरा पड़ चुका है। आखिर इस तरह के बढ़ते मामलों के पीछे क्या कारण है? जिम के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, आइए इस बारे में विशेषज्ञ से विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं।
जिम जाने वालों रहे सावधान – जिम करने वालों में हार्ट अटैक आने के ये हैं 2 मुख्य कारण, आप भी रहे सावधान
जिम के दौरान हार्ट अटैक के कारणों के बारे में समझने के लिए हमने मुंबई के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ अनवर.एस खान से संपर्क किया। डॉ अनवर बताते हैं, हार्ट अटैक के कई कारण हो सकते हैं। जिम के दौरान होने वाले दिल के दौरे के ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि पीड़ित को या पहले से ही हृदय रोग की समस्या रही है और वह तीव्रता वाले व्यायाम करता है अथवा दूसरे कारण में धूम्रपान-स्टेरॉयड के इस्तेमाल के कारण इस तरह की समस्या अधिक देखी जाती रही है। सामान्यतौर पर हम इन बातों पर ध्यान नहीं देते हैं पर ये गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनती हैं।

डॉ अनवर कहते हैं, अक्सर जिम जाने वाले लोग जल्द से जल्द बॉडी बनाने के चक्कर में प्रोटीन पाउडर के नाम पर जाने-अनजाने स्टेरॉयड का सेवन करने लगते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि थोड़े समय के लिए भी स्टेरॉयड लेने से हृदय को स्थाई नुकसान हो सकता है। यदि आप लंबे समय से स्टेरॉयड का सेवन करते हैं तो अन्य लोगों की तुलना में आपमें हृदय की गंभीर बीमारियों का जोखिम काफी अधिक हो सकता है। युवाओं में तेजी से बढ़ते हार्ट अटैक के लिए इसे प्रमुख कारण के तौर पर देखा जा रहा है।
जिम जाने वालों रहे सावधान – जिम करने वालों में हार्ट अटैक आने के ये हैं 2 मुख्य कारण, आप भी रहे सावधान
जिम में इन जरूरी बातों का ध्यान रखे

और पढ़े  नौकरी: सुप्रीमकोर्ट में स्नातक के लिए भर्ती, कनिष्ठ न्यायिक सहायक की 250 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अनवर कहते हैं, व्यायाम निश्चित ही हृदय को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है पर अगर आपको पहले से ही किसी प्रकार की हृदय से संबंधित समस्या है तो डॉक्टर की सलाह के आधार पर घर पर ही व्यायाम करना ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है। बिना किसी ट्रेनर को जिम में व्यायाम न करें। जिम में वेंटिलेशन की व्यवस्था बढ़िया है, इसे जरूर सुनिश्चित करें, इसके कारण भी हृदय की समस्याएं हो सकती हैं। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए किसी भी प्रकार के स्टेरॉयड या धूम्रपान जैसी आदतों से बचें, ये गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती हैं।

  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…