बड़ी खबर -Cyrus Mistry Death : – पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत, घटना आज दोपहर 3 बजे की है।

Spread the love

उद्योगपति सायरस मिस्त्री को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की मुंबई के पास सड़क हादसे में मौत हो गई है। ये हादसा मुंबई के पास पालघर में हुआ। घटना आज दोपहर करीब तीन बजे की है। घटना के समय उनकी गाड़ी की स्पीड बेहद तेज थी, जिसके बाद डिवाइडर से उनकी कार टकरा गई। कहा ये भी जा रहा है कि घटना के समय ड्राइवर गाड़ी चला रहा था और उस समय गाड़ी में चार लोग सवार थे। मिस्त्री की उम्र 54 साल थी।

पालघर पुलिस अधिकारी ने बताया कि टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। यात्रा के दौरान उनकी कार के डिवाइडर से टकरा गई। कार में 4 लोग मौजूद थे। दो की मौके पर ही मौत हो गई और दो को अस्पताल ले जाया गया।

2011 में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया
मिस्त्री को 2011 में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया था। इससे पहले भी वो प्रमुख कारोबारी समूह शापूरजी पालोंजी मिस्त्री कंपनी से जुड़े थे। चार जुलाई 1968 को मुंबई में जन्मे सायरस के पिता पालोंजी मिस्त्री भी बहुत बड़े बिजनेस टायकून थे।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- हरबंसवाला बैरियर पर पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में लगी गोली
  • Related Posts

    अमेरिका में गुजराती स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या, बेटी बाल-बाल बची, हमलावर फरार

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के टेनेसी में एक गुजराती मूल के कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई, जब जैक्सन शहर की एक शराब की दुकान…


    Spread the love

    चाकू से फाड़ा पति का पेट, आंतें और किडनी निकाल कट्टे में भरी, पहली बार देखी इतनी वीभत्स क्रूरता

    Spread the love

    Spread the loveजैसे मेरठ में मुस्कान नाम की महिला ने पति की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में पैक कर दिए थे, कुछ वैसी ही रोंगटे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *