यूक्रेन की कैद से गुजरात के युवक ने PM मोदी से की अपील, रूस आने वाले युवाओं को दी चेतावनी

Spread the love

 

गुजरात के मोरबी के रहने वाले युवक साहिल मोहम्मद हुसैन का एक और वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में साहिल युवाओं से रूसी सेना में शामिल न होने की अपील कर रहा है। साहिल को जबरन रूसी सेना में शामिल किया गया था। साहिल के आत्मसमर्पण करने बाद से वह यूक्रेनी सेना की कैद में है। वहीं से साहिल ने अपने नए वीडियो जारी किए हैं, जिनमें रूस आने वाले युवाओं से सावधान रहने की अपील की है।

 

साहिल ने वीडियो जारी कर पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार
साहिल मोहम्मद हुसैन का यह वीडियो यूक्रेनी सरकार ने जारी किया है। इस वीडियो में साहिल ने प्रधानमंत्री मोदी से मदद की गुहार लगाई। वीडियो में साहिल ने कहा, ‘मैं साल 2024 में पढ़ाई के लिए रूस आया था, लेकिन आर्थिक कारणों और वीजा की दिक्कतों के चलते नशे के तस्करों के संपर्क में आ गया। मैंने कुछ गलत नहीं किया। रूस ने 700 के करीब लोगों को ड्रग्स संबंधी आरोपों में जेल में बंद कर दिया, लेकिन जेल प्रशासन ने आरोप खारिज करने के एवज में रूसी सेना में शामिल होने की पेशकश की। जिसके बाद वह रूसी सेना में शामिल हो गया।’

 

साहिल ने कहा, ‘मैं अब नाउम्मीद महसूस कर रहा हूं। मुझे नहीं पता कि क्या होगा, लेकिन मैं रूस जाने वाले युवाओं से कहना चाहता हूं कि सावधान रहें। यहां बहुत से धोखेबाज हैं, जो आपको गलत आरोपों में फंसा सकते हैं। मैं भारत सरकार और पीएम मोदी से अपील करना चाहता हूं कि मेरी मदद करें।’

अक्तूबर में भी जारी हुआ था साहिल का वीडियो
यूक्रेनी सेना ने बीते अक्तूबर में भी एक वीडिया जारी किया था, जिसमें गुजरात के मोरबी का रहने वाला युवक साहिल मोहम्मद हुसैन को दिखाया गया था। यूक्रेनी सेना ने बताया कि रूसी सेना के लिए लड़ रहे एक भारतीय नागरिक ने आत्मसमर्पण कर दिया है। यूक्रेनी सेना की 63वीं मैकेनाइज्ड ब्रिगेड ने भारतीय युवक का एक वीडियो जारी किया था, जिसमें युवक ने खुद को गुजरात का साहिल मोहम्मद हुसैन बताया। यूक्रेनी सेना ने कहा कि 22 वर्षीय भारतीय युवक रूस में एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने आया था। वीडियो में, हुसैन ने कहा कि उसे नशीली दवाओं से संबंधित आरोपों में रूस में सात साल जेल की सजा सुनाई गई थी। सजा से बचने के लिए उसे रूसी सेना में शामिल होने की पेशकश की गई।

और पढ़े  दुष्कर्म के आरोपी बाबा अशोक खरात के बेटे से SIT की पूछताछ, पत्नी की तलाश जारी

Spread the love
  • Related Posts

    IRGC के खुफिया प्रमुख प्रमुख माजिद खादेमी की मौत, ईरानी मीडिया ने भी की पुष्टि

    Spread the love

    Spread the love     ईरान की सरकारी मीडिया ने सोमवार को पुष्टि करते हुए बताया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के खुफिया संगठन के प्रमुख माजिद खादेमी की…


    Spread the love

    बांग्लादेश- मंगल शोभायात्रा पर रोक की मांग, बोले- धार्मिक भावनाओं को पहुंचेगी ठेस

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश के पहेला बैशाख (बंगाली नववर्ष) उत्सव की प्रसिद्ध और यूनेस्को मान्यता प्राप्त परंपरा ‘मंगल शोभायात्रा’ इस साल विवादों में घिर गई है। बांग्लादेश मीडिया (बीडी न्यूज 24)…


    Spread the love