पहली बार दिल्ली के स्कूलों में मनाया जाएगा ग्रैंडपेरेंट्स डे, बच्चों संग शामिल होंगे दादा-दादी

Spread the love

 

दिल्ली सरकार अब स्कूलों में ग्रैंडपेरेंट्स डे (Grandparents’ Day) मनाने की तैयारी कर रही है। शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी एक सर्कुलर के अनुसार, यह आयोजन समग्र शिक्षा अभियान (Samagra Shiksha Scheme) के तहत प्राथमिक स्तर के 1,536 स्कूलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में आयोजित किया जाएगा।

1.53 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत

इस कार्यक्रम के लिए शिक्षा मंत्रालय के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड ने 1.53 करोड़ रुपये (153.6 लाख) का बजट मंजूर किया है। प्रत्येक स्कूल को 10,000 रुपये दिए जाएंगे, जिनका उपयोग पूरे दिन चलने वाले कार्यक्रम के आयोजन में किया जाएगा।

खर्च में क्या-क्या शामिल होगा

जारी नोटिस के अनुसार, इस राशि से लगभग 100 प्रतिभागियों के लिए जलपान, दादा-दादी के लिए उपहार, दो गतिविधियों के पुरस्कार, और अन्य विविध खर्च पूरे किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को अपने किसी एक दादा या दादी को साथ लाने की अनुमति दी जाएगी।

मजेदार गतिविधियों से होगा जश्न

ग्रैंडपेरेंट्स डे पर कई मनोरंजक और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें डांस परफॉर्मेंस, पेपर बैग और फोटो फ्रेम बनाना, तथा बलून रिले रेस जैसे खेल शामिल होंगे। इन गतिविधियों का उद्देश्य पीढ़ियों के बीच संवाद और स्नेह को मजबूत करना है।

अधिकारियों की उपस्थिति जरूरी

सर्कुलर में कहा गया है कि कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट अर्बन रिसोर्स कोऑर्डिनेटर, क्लस्टर रिसोर्स कोऑर्डिनेटर, और स्कूल प्रमुखों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

सोशल मीडिया पर भी शेयर करनी होंगी तस्वीरें-वीडियो

सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आयोजन की हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्डिंग तैयार करें और उन्हें जिला कार्यालयों में जमा करने के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा करें।

और पढ़े  सुप्रीमकोर्ट- वकील ने दायर की अलग-अलग 25 जनहित याचिकाएं, पहले भी कर चुके थे अटपटी मांग, SC ने दी यह सलाह

Spread the love
  • Related Posts

    गायिका आशा भोसले के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

    Spread the love

    Spread the loveदिग्गज गायिका आशा भोसले नहीं रहीं। उनके निधन पर फिल्म, खेल और राजनीति जगत की हस्तियां श्रद्धांजलि दे रही हैं और दुख जता रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…


    Spread the love

    BJP ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप,सभी सांसद 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहें,महिला आरक्षण पर चर्चा..

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा ने आगामी विशेष संसद सत्र को लेकर अपने सभी सांसदों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्यों के लिए…


    Spread the love