LPG संकट: इंडक्शन हीटर को लेकर सरकार का निर्देश, उत्पादन बढ़ाने पर मिल सकता है प्रोत्साहन

Spread the love

रकार ने पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति को लेकर बढ़ते संकट से निपटने की तैयारियां तेज कर दी है। इसके तहत, सरकार ने इंडक्शन हीटर और इससे जुड़े बर्तनों की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनियों से इन उत्पादों का उत्पादन बढ़ाने को कहा है। इसके लिए सरकार उन कंपनियों को प्रोत्साहन दे सकती है।

एक अधिकारी ने बताया कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में इंडक्शन हीटर और इससे जुड़े बर्तनों का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने के तरीकों पर चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि इंडक्शन हीटर और उससे जुड़े बर्तनों का उत्पादन किस तरह तेजी से बढ़ाया जा सकता है।

हाल में एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति बाधित होने से इन उत्पादों की मांग अचानक बढ़ गई है और ये बाजार में खूब बिक रहे हैं। बैठक में ऊर्जा सचिव, विदेश व्यापार महानिदेशक और उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के सचिव समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

इंडक्शन हीटर की तेजी से बढ़ी मांग
एलपीजी आपूर्ति पर संकट गहराने से उपभोक्ता वैकल्पिक साधनों के रूप में इंडक्शन हीटर और इलेक्ट्रिक केतली की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। उद्योग सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में इंडक्शन हीटर और अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों की बिक्री में तेज उछाल देखने को मिला है। मार्च के शुरुआती दिनों में इन उत्पादों की बाजार में कमी हो गई थी। कई कंपनियों ने इन उत्पादों की बिक्री में 30 गुना से अधिक बढ़ोतरी का दावा किया था।

और पढ़े  दिल्ली- भव्य समापन के साथ आईएफएफडी 2026 ने रचा इतिहास, जनभागीदारी के साथ विदाई

Spread the love
  • Related Posts

    आप का संकट:- राघव चड्ढा के बयान से उठा पार्टी में तूफान, अपने ही नेताओं के निशाने पर

    Spread the love

    Spread the loveआम आदमी पार्टी के भीतर मतभेद अब खुलकर सार्वजनिक टकराव में बदलते नजर आ रहे हैं। राज्यसभा सांसद को उपनेता पद से हटाए जाने के बाद उनके वीडियो…


    Spread the love

    दिल्ली- गैस सिलिंडर की कमी से लौटा स्टोव का जमाना, मांग के चलते कीमत बढ़ी,पलायन ने पकड़ी रफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएलपीजी किल्लत के कारण आम लोग खासकर मजदूर वर्ग खासे परेशान हैं। आसानी से सिलिंडर नहीं मिलने के कारण हालात ऐसे हो गए हैं कि साल पहले घरों…


    Spread the love