सरकारी नौकरियाँ: भारत के कई विभागों में 10 हजार से ज्यादा पदों पर सरकारी नौकरी,रेलवे-एम्स, ईएसआईसी में भर्तियां,आप भी चुनें अपनी पसंद की गवर्मेंट जॉब

Spread the love

 

 

रेलवे, एम्स, एफएसएसएआई, ईएसआईसी, यूकेएसएसएससी और राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग जैसे बड़े विभागों में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन नौकरियों में अलग-अलग योग्यता रखने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं, जैसे टेक्निकल, मेडिकल, मैनेजमेंट और एडमिन से जुड़े उम्मीदवार। हर भर्ती की आखिरी तारीख अलग है, इसलिए जो भी इन पदों के लिए इच्छुक हैं, उन्हें समय पर आवेदन करना चाहिए। पूरी जानकारी और आवेदन के लिए संबंधित विभागों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना जरूरी है।

 

आरआरबी में असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती (RRB)

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट के 9970 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आज से इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई, 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं।

ईएसआईसी, साहिबाबाद में भर्ती (ESIC)

ईएसआईसी (ESIC), साहिबाबाद में सीनियर रेजिडेंट और सुपर स्पेशलिस्ट के कुल 39 पदों पर भर्ती होनी है। इन पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 28 अप्रैल, 2025 को आयोजित होगा। अभ्यर्थियों के पास पीजी डिप्लोमा, एमबीबीएस या अन्य निर्धारित योग्यताएं होनी चाहिए। अधिक जानकारी व आवेदन हेतु (esic.gov.in) पर जाएं।

एफएसएसएआई में मैनेजर की भर्ती (FSSAI) 

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) में असिस्टेंट मैनेजर, सीनियर मैनेजर व अन्य पदों के लिए 33 रिक्तियां हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2025 है। इन पदों के लिए बीई, बीटेक, एमबीए आदि योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। आवेदन के लिए fssai.gov.in पर विजिट करें।

सहायक समीक्षा अधिकारी की भर्ती (UKSSSC Job) 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सहायक समीक्षा अधिकारी, सहायक अधीक्षक सहित 416 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई, 2025 है। चयनित उम्मीदवारों को 19,900 से 1,42,400 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। आवेदन sssc.uk.gov.in पर किया जा सकता है।

एम्स बिलासपुर भर्ती (AIIMS) 

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), बिलासपुर में जूनियर रेजिडेंट के 25 पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल, 2025 है। वेतनमान 56,100 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है। आवेदन के लिए aiimsbilaspur.edu.in पर जाएं।

राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन में 11 पदों पर अवसर

नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) में प्रोजेक्ट मैनेजर, सिक्योरिटी इंजीनियर सहित 11 पदों पर भर्ती होनी है। आवेदन की अंतिम तिथि 22 अप्रैल, 2025 है। इन पदों के लिए बीबीए, बीएससी, बीई, बीटेक व अन्य योग्यताएं मांगी गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार negd.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

Spread the love
  • Related Posts

    Vacancy 2026: बीपीसीएल में निकलीं तकनीशियन, ऑपरेटर की नौकरियां, कौन कर सकता है आवेदन? जानें

    Spread the love

    Spread the loveभारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने गैर-प्रबंधकीय (Non-Executive) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती मुंबई रिफाइनरी और कोच्चि रिफाइनरी में प्रवेश स्तर…


    Spread the love

    सरकारी Naukri: इन 3 सरकारी नौकरियों का फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, 3000 से अधिक वैकेंसी, अभी करें आवेदन

    Spread the love

    Spread the loveअगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और पिछले कुछ दिनों से आवेदन करने का सोच रहे थे, तो अब बिल्कुल देरी मत कीजिए। आज यानी…


    Spread the love