हरिद्वार- इस वर्ष 19 अप्रैल से निकलेगी गोल्ज्यू यात्रा, कार्यक्रम की रूपरेखा तय, संघ के पदाधिकारी हुए शामिल

Spread the love

 

पनी धरोहर न्यास की ओर से इस वर्ष भी श्री गोल्ज्यू यात्रा पूरे प्रदेश में निकालने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए हरिद्वार स्थित अटल बिहारी वाजपेयी अतिथि गृह में बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इस वर्ष यात्रा 19 अप्रैल से नौ मई के बीच निकाली जाएगी।

 

यह यात्रा उत्तराखंड के प्रत्येक जनपद के प्रमुख तीर्थ, सिद्ध पीठ और धार्मिक स्थलों से होते हुए लगभग 3500 किलोमीटर की यात्रा पूरी करेगी। गोल्ज्यू महाराज के मुख्य स्थान चंपावत से शुरू होकर यात्रा को वहीं पर विश्राम दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र ने कहा कि सामाजिक समरसता के साथ ही उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य अपनी धरोहर संस्था कर रही है।

इसमें नीलम ध्यानी ने गढ़वाली भाषा में उत्तराखंड के आध्यात्मिक पृष्ठभूमि और गढ़वाल मंडल के तीर्थ की महात्म्य बताया। इसके साथ ही सरिता जोशी ने मानस खंड के विभिन्न सांस्कृतिक प्राचीन इतिहास के बारे में जानकारी दी।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चलेगा ऑपरेशन प्रहार, कानून व्यवस्था पर CM धामी सख्त
  • Related Posts

    पौडी गढ़वाल- श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

    Spread the love

    Spread the love       आगामी चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने एनआईसी कक्ष में संबंधित विभागों की विस्तृत…


    Spread the love

    देहरादून: आज हनुमान जन्मोत्सव, राजधानी में निकलेगी बालाजी की भव्य शोभायात्रा, शहर में बदले रहेंगे रूट

    Spread the love

    Spread the love हनुमान जन्मोत्सव पर आज बृहस्पतिवार को शहरभर के मंदिरों में अनुष्ठान होंगे। साथ ही श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री पृथ्वीनाथ महादेव सेवादल की…


    Spread the love