Gold Silver Price- सर्राफा बाजार में लगातार गिरावट, चांदी करीब ₹9050 तक टूटी, सोना ₹2360 सस्ता

Spread the love

श्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच मंगलवार को बुलियन पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 9050 रुपये गिरकर 2.16 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 2360 रुपये गिरकर 1.37 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत

वहीं सोमवार को कॉमेक्स पर सोने की कीमत करीब 3% गिरकर 4,462 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। यही नहीं, साल 1983 के बाद यह सोने का सबसे खराब साप्ताहिक प्रदर्शन रहा, जिसमें लगभग 11% की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिली। एशियाई कारोबार के दौरान कॉमेक्स पर चांदी करीब 3% टूटकर 67.5 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

ईरान से जुड़े संघर्ष के चौथे सप्ताह में प्रवेश करते ही कीमती धातुओं पर दबाव और बढ़ गया है। 28 फरवरी से तनाव बढ़ने के बाद स्पॉट गोल्ड अब तक करीब 15% गिर चुका है और जनवरी में बने अपने रिकॉर्ड स्तर से लगभग 22% नीचे आ गया है।

 

क्या है विशेषज्ञों की राय?

विशेषज्ञों का कहना है कि आमतौर पर सोना महंगाई के खिलाफ एक सुरक्षित निवेश माना जाता है, लेकिन इस बार बढ़ती ब्याज दरों की आशंका इसके लिए नकारात्मक साबित हो रही है। ऊंची ऊर्जा कीमतों के चलते महंगाई बढ़ने की संभावना है, जिससे केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रख सकते हैं। चूंकि सोना कोई ब्याज नहीं देता, इसलिए निवेशक इससे दूरी बना रहे हैं।

विश्लेषकों के मुताबिक, निकट भविष्य में सोने की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, क्योंकि निवेशक जोखिम कम करने की रणनीति अपना रहे हैं। ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव ने महंगाई की चिंताओं को बढ़ाया है, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को कमजोर किया है और वैश्विक आर्थिक वृद्धि पर भी दबाव डाला है।

और पढ़े  राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट अपडेट- आज शाम तक घोषित होगी तारीख और समय

Spread the love
  • Related Posts

    राजस्थान बोर्ड 10th Result 2026- 10वीं कक्षा के नतीजे जारी, 94.23 % रहा परिणाम,10वीं का रिजल्ट 94.23 प्रतिशत,यहां करें चेक

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे…


    Spread the love

    आज विश्व टीबी दिवस 2026- क्यों मनाया जाता है विश्व टीबी दिवस? जानें इस साल की थीम

    Spread the love

    Spread the loveहर साल 24 मार्च को विश्वभर में टीबी दिवस मनाया जाता है। यह दिन वैश्विक स्तर पर तपेदिक यानी टीबी के खिलाफ जागरूकता फैलाने, इसके खतरों के बारे…


    Spread the love