वैश्विक तनाव से सोना-चांदी हाई रिकॉर्ड पर, जानें आज का क्या है अपडेट…

Spread the love

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोना और चांदी ने नई ऐतिहासिक ऊंचाइयों को छू लिया। कमजोर अमेरिकी डॉलर, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व) की स्वतंत्रता को लेकर चिंताओं ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश की ओर मोड़ दिया, जिससे कीमती धातुओं की कीमतों में तेज उछाल देखा गया।

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत $4,960 प्रति औंस के पार पहुंच गई और यह सप्ताह में 7% से अधिक की बढ़त की ओर बढ़ रही है। वहीं चांदी भी करीब $97 प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। सोना 0.5% बढ़कर $4,959.39 प्रति औंस और चांदी 0.7% उछलकर $96.91 प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।

 

विश्लेषकों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति के फेडरल रिजर्व पर बढ़ते दबाव, वेनेजुएला,ईरान, ग्रीनलैंड जैसे क्षेत्रों में तनाव और वैश्विक अनिश्चितता ने सेफ हेवन निवेश की मांग बढ़ा दी है। निवेशक बॉन्ड और मुद्राओं के बजाय सोना-चांदी जैसे ठोस एसेट्स की ओर झुक रहे हैं, जिसे बाजार में डिबेसमेंट ट्रेड कहा जाता है। एक निवेश रणनीति है जिसमें निवेशक फिएट मुद्राओं (जैसे डॉलर, यूरो) और सरकारी बॉन्ड के अवमूल्यन (मूल्य घटने) से बचाव के लिए सोना, चांदी, बिटकॉइन और अन्य वस्तुओं जैसी सीमित आपूर्ति वाली संपत्तियों में पैसा लगाते हैं

 

 घरेलू बाजार में भी रिकॉर्ड

भारत में भी तेजी का असर दिखा। एमसीएक्स (MCX) पर गुरुवार को सोने की कीमत लगभग 4% उछलकर ₹1,56,540 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई और रिकॉर्ड स्तर ₹1,57,086 तक पहुंची। वहीं चांदी 0.87% बढ़कर ₹3,26,500 प्रति किलो पर बंद हुई, जबकि इसका लाइफटाइम हाई ₹3,35,521 प्रति किलो रहा।

 गिरावट के बाद फिर उछाल क्यों?

हाल के दिनों में सोना-चांदी में एक दिन की तेज गिरावट भी देखी गई थी। इसका कारण अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा ग्रीनलैंड और यूरोपीय देशों पर टैरिफ को लेकर नरम रुख अपनाना था, जिससे बाजार में जोखिम लेने की प्रवृत्ति बढ़ी और सुरक्षित निवेश की मांग घट गई। लेकिन अब मजबूत अमेरिकी आर्थिक आंकड़े, कमजोर डॉलर और जारी भू-राजनीतिक तनाव ने फिर से सोना-चांदी को ऊंचाई पर पहुंचा दिया।

और पढ़े  न लगाएं पेट्रोल पंपों पर भीड़: पश्चिम एशिया संकट के बीच भारतीय तेल कंपनी की अपील, कहा- हमारे पास पर्याप्त ईंधन

Spread the love
  • Related Posts

    Pollution: 1 अप्रैल से धूल और मलबा फैलाने पर होगी कार्रवाई, CCTV कैमरों से की जाएगी निगरानी

    Spread the love

    Spread the love   दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने निर्माण और तोड़फोड़ (सीएंडडी) गतिविधियों को लेकर सख्त निर्देश जारी…


    Spread the love

    एलपीजी संकट: मुंबई में चोरी हो गए 27 गैस सिलेंडर, पुलिस की जांच शुरू

    Spread the love

    Spread the loveमुंबई के कांदिवली (पश्चिम) इलाके में एक डिलीवरी टेंपो से 27 एलपीजी सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना की गंभीरता से जांच…


    Spread the love