प्रेम कहानी : प्रेमिका की मां ने बुलाया घर, फिर क्या था प्रेमी कानपुर से पहुंच गया उत्तराखंडइ’ क्या हुआ आगे।

Spread the love

करीब 400 किमी का फासला लांघ कथित प्रेमिका से मिलने टनकपुर पहुंचे युवक की प्रेमिका के परिजनों और आसपास के लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। बाद में आशिक को थाने ले जाया गया। शुक्रवार को पिता के पहुंचने पर उसे कानपुर भेज दिया गया। 
कानपुर से पहुंचे प्रेमी को प्रेमिका के घरवालों से मार खानी पड़ी। दरअसल युवक ने यहां पहुंचने के बाद एक ऐसी
जिद छेड़ दी, कि लड़की के परिजनों को गुस्सा आ गया। कानपुर के इस युवक की फेसबुक के जरिये शहर की एक युवती से दोस्ती हुई और वीडियो कॉल का सिलसिला चला।
दोनों के बीच बातचीत आगे बढ़ती रही और फिर युवक प्रेमिका से मिलने आ पहुंचा, लेकिन उसे क्या मालूम था कि ये मुलाकात उसे इस कदर भारी पड़ेगी। युवक टनकपुर आ धमका। बताया जा रहा है कि प्रेमिका की मां ने उसे बातचीत के लिए घर बुलाया तो वह शादी की जिद करने लगा।

युवक को थाने ले गई पुलिस

इस पर लड़की के परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद शोर सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने भी युवक को पीटा। सूचना मिलने पर पुलिस युवक को थाने ले गई। एसओ हरपाल सिंह ने बताया कि युवक के पिता को पुलिस ने टनकपुर बुलाया जो शुक्रवार को कानपुर से टनकपुर पहुंचे। तहरीर न मिलने पर पुलिस ने चालान कर युवक और उसके पिता को घर भेज दिया।


Spread the love
और पढ़े  ऋषिकेश- गजब! सरकारी अस्पताल में दवा नहीं, चंदा जमा कर एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवा रहे मरीज
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *