Ghaziabad: CM योगी ने की दूधेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना, मेरठ में कुछ देर बाद कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

 

आज मेरठ से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद पहुंचे हैं। यहां दूधेश्वर नाथ मंदिर में सीएम ने पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दूधेश्वर नाथ मंदिर में पूजा के बाद सीएम मेरठ के लिए रवाना होंगे।

 

मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी
कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ आएंगे। मोदीपुरम स्थित शोभित विश्वविद्यालय में रविवार दोपहर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर उतरेगा। यहां से वह कार से दुल्हेड़ा चुंगी पहुंचेंगे। यहां एनएच-58 से जाने वाले कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे।

शनिवार देर रात तक अधिकारी मुख्यमंत्री के लिए मंच तैयार कराने में जुटे रहे। एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि मुख्यमंत्री का रविवार का आगमन कार्यक्रम तय हो गया है।

और पढ़े  बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…