आज मेरठ से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद पहुंचे हैं। यहां दूधेश्वर नाथ मंदिर में सीएम ने पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दूधेश्वर नाथ मंदिर में पूजा के बाद सीएम मेरठ के लिए रवाना होंगे।
मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी
कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ आएंगे। मोदीपुरम स्थित शोभित विश्वविद्यालय में रविवार दोपहर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर उतरेगा। यहां से वह कार से दुल्हेड़ा चुंगी पहुंचेंगे। यहां एनएच-58 से जाने वाले कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे।
शनिवार देर रात तक अधिकारी मुख्यमंत्री के लिए मंच तैयार कराने में जुटे रहे। एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि मुख्यमंत्री का रविवार का आगमन कार्यक्रम तय हो गया है।








