Ghaziabad: Breaking- सीजेएम कोर्ट में घुसा तेंदुआ,सामने काल देख मची भगदड़ तेंदुए ने कई लोगों को किया लहूलुहान

Ghaziabad: Breaking- सीजेएम कोर्ट में घुसा तेंदुआ,सामने काल देख मची भगदड़ तेंदुए ने कई लोगों को किया लहूलुहान

गाजियाबाद की सीजेएम कोर्ट में मचा हड़कंप जब वहा एक तेंदुआ वहां घुस आया। तेंदुए ने कोर्ट के अंदर मौजूद कई लोगों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, सीजेएम कोर्ट के ऑफिस न.050-के सामने जूते पॉलिश करने वाले पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। शाम 4:10 पर कचहरी में आईएमटी की तरफ से अचानक तेंदुआ घुस आया था। जिसके बाद पहली मंजिल पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में घुस गया। तेंदुए को देख पूरे कचहरी परिसर में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पुलिस आयुक्त और वन विभाग को टीम को दी गई है। खबर लिखे जाने तक तेंदुआ किसी अदालत में घुसा हुआ था। जिसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

और पढ़े  UP विधान परिषद चुनाव: प्रदर्शन दोहराने के बाद गहरी चिंता में भाजपा, यहां सपा की मजबूती बरकार
  • Related Posts

    नोएडा पीएनबी घोटाला: दिवाली से पहले बैंक प्रबंधन ने 50 खाताधारकों को लौटाए 22 करोड़, अब ब्याज का इंतजार

    पाई-1 के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में खाताधारकों की जमा पूंजी में हेरफेर के मामले में बैंक प्रबंधन ने दिवाली से पहले रकम लौटानी शुरू…

    UP- कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75% रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र

    प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए वर्ष 2025-2026 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस के भुगतान को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल की…