बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामला-: जांच के लिए धाम पहुंचे गढ़वाल मंडल आयुक्त, BKTC कर्मचारियों से की बातचीत

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामला की जांच के लिए शासन की जांच टीम मंगलवार को गढ़वाल मंडल आयुक्त के नेतृत्व में बदरीनाथ धाम पहुंची। टीम ने धाम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बीकेटीसी कर्मचारियों से बातचीत कर विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटाई। इस दौरान जांच टीम ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का भी निरीक्षण किया।

बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के कई अन्य कर्मचारी भी पुलिस के रडार पर आ गए हैं। पुलिस ने 25 जून की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें आरोपी कर्मचारी के साथ कुछ अन्य कर्मचारी भी गणना कक्ष में संदिग्ध हरकत करते नजर आए। फिलहाल पुलिस ने सभी संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है।

 

सूत्रों के अनुसार, रविवार को पुलिस ने 25 जून के चढ़ावे की गणना के दौरान की रिकॉर्डिंग की जांच की। इसमें आरोपी कर्मचारी के अलावा कुछ अन्य कर्मचारियों की गतिविधियां भी संदिग्ध प्रतीत हुईं। ऐसे में जांच आगे बढ़ने पर अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है।

 

 

पुलिस की जांच लगातार जारी

 

अब पुलिस टीम मंगलवार यानि आज 29 जून की सीसीटीवी फुटेज भी खंगालेगी। जांच अधिकारियों का मानना है कि अलग-अलग दिनों की रिकॉर्डिंग से मामले की कड़ियां जोड़ने में मदद मिल सकती है। बताया जा रहा है कि बदरीनाथ मंदिर परिसर में 27 जून से हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।

इससे पहले लगे कैमरों का रेजोल्यूशन कम था। ऐसे में पुलिस पुराने फुटेज का भी बारीकी से जांंच कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि संदिग्ध फुटेज में कर्मचारी किस प्रकार की गतिविधियां कर रहे थे। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि जांच के दौरान जो भी तथ्य संदिग्ध पाए जाएंगे, उनकी गहन जांच की जाएगी। मामले में अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं और पुलिस की जांच लगातार जारी है।

और पढ़े  2027 कुंभ- एआई और सर्विलांस से होगी निगरानी: 32 सेक्टर में बंटेगा मेला क्षेत्र, होंगे 10 स्नान पर्व
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…