जी7 शिखर सम्मेलन- बस कुछ देर में PM मोदी और ट्रंप की होगी मुलाकात, पीएम ने कहा- सिर्फ GDP से नहीं माप सकते देश का विकास

आउटरीच सत्र में पीएम मोदी ने रखा नए अंतरराष्ट्रीय ढांचे का प्रस्ताव

जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए एक नए अंतरराष्ट्रीय ढांचे का प्रस्ताव रखा। उन्होंने ‘इंटरनेशनल मोबिलाइजेशन पार्टनरशिप फॉर एक्सेलेरेटिंग कनेक्टिविटी एंड ट्रेड (IMPACT)’ बनाने की बात कही। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह पहल भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे की तर्ज पर विकसित की जा सकती है। उन्होंने सुझाव दिया कि जी7 देशों की पूंजी, भारत की प्रतिभा और ग्लोबल साउथ देशों की भागीदारी को जोड़कर अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और प्रशांत द्वीप देशों में कनेक्टिविटी परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा सकता है।

‘सभी के लिए संतुलित, साझा और टिकाऊ आर्थिक विकास’ विषय पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विकास का आकलन केवल जीडीपी या व्यापार के आंकड़ों से नहीं होना चाहिए। असली सवाल यह है कि विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया के कई देशों में आबादी वृद्ध हो रही है, जबकि भारत और अन्य ग्लोबल साउथ देशों के पास बड़ी संख्या में युवा, कुशल और उद्यमी प्रतिभाएं हैं। इस क्षमता का लाभ उठाने के लिए उन्होंने ग्लोबल स्किल्स पार्टनरशिप बनाने का भी प्रस्ताव दिया, जिससे कौशल विकास, स्किल मैपिंग और भरोसेमंद कुशल श्रमिकों की वैश्विक आवाजाही को बढ़ावा मिल सके।

जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में शामिल हुए पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को फ्रांस के एवियन में आयोजित ग्रुप ऑफ सेवन (जी7) शिखर सम्मेलन में ‘संतुलित, समावेशी और सतत आर्थिक विकास’ पर आधारित एक कार्य सत्र में भाग लिया। इस सत्र से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की, जिनमें इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमए) की कार्यकारी निदेशक क्रिस्टालिना जियोरगीवा शामिल रहे।

और पढ़े  मन की बात का 138वां एपिसोड- PM मोदी- आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति, जनगणना को बताया राष्ट्रीय जिम्मेदारी

पीएम मोदी बोले- सिर्फ GDP से विकास नहीं मापा जा सकता

फ्रांस में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसी देश के विकास को सिर्फ जीडीपी और व्यापार के आंकड़ों से नहीं आंका जा सकता। उन्होंने ‘संतुलित, साझा और सतत आर्थिक विकास’ विषय पर बोलते हुए कहा कि असली सवाल यह होना चाहिए कि विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में हो रहा है। पीएम मोदी ने फ्रांस की अध्यक्षता में इस विषय को प्राथमिकता देने का स्वागत किया और कहा कि आज की दुनिया में समावेशी विकास पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने संकेत दिया कि केवल आर्थिक आंकड़े ही प्रगति की पूरी तस्वीर नहीं दिखाते।

ट्रंप ने मैक्रों की तारीफ की, कहा- शानदार आयोजन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की जी7 शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि फ्रांस ने इस सम्मेलन का शानदार आयोजन किया है। ट्रंप ने कहा, ‘यह एक बेहतरीन समिट रहा है और राष्ट्रपति मैक्रों ने बहुत अच्छा काम किया है’। उन्होंने यह भी कहा कि सम्मेलन को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया सकारात्मक रही है, भले ही कुछ देशों की आर्थिक स्थिति अलग-अलग हो।

जर्मन चांसलर के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक

जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

  • Related Posts

    केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच,20 साल पुराने केस की होगी पड़ताल

    केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े एक पुराने मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। मामला 2006 का है, जब ज्ञानेश…

    सम्मान: इस्राइल में कैप्टन स्मित को मिलेगा खास सम्मान,पीएम मोदी के साथ भारतीय पायलट आमंत्रित

    इस्राइली की आजादी के जश्न में इस वर्ष भारतीय पायलट स्मित मच्छार भी शरीक हो सकते हैं। कैप्टन स्मित के सम्मान में इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वे…