अदियाला जेल में बड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं पूर्व PM इमरान खान, पीटीआई बोली- इलाज मिले और परिजनों से मिलने दें

Spread the love

 

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने दावा किया है कि इमरान खान की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक बयान जारी कर इस मामले में गहरी चिंता जताई है।

 

क्या है बीमारी?
पीटीआई के मुताबिक, मेडिकल रिपोर्ट से पता चला है कि इमरान खान की दाहिनी आंख में ‘सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन’ की समस्या है। यह एक बहुत ही गंभीर स्थिति है जिसमें आंख की नस में खतरनाक ब्लॉकेज हो जाता है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि अगर इसका तुरंत और सही तरीके से इलाज नहीं हुआ, तो उनकी रोशनी हमेशा के लिए खत्म हो सकती है।

 

पार्टी के आरोप
पार्टी ने आरोप लगाया है कि जेल अधिकारी इस गंभीर बीमारी को नजरअंदाज कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बीमारी के इलाज के लिए खास ऑपरेशन थिएटर और आधुनिक सुविधाओं की जरूरत है। इसके बावजूद जेल प्रशासन उन्हें अदियाला जेल के अंदर ही अंदर इलाज करने पर जोर दे रहे थे। पीटीआई ने इसे लापरवाही भरा रवैया बताया है। पार्टी का कहना है कि इमरान खान की सेहत और नजर दोनों बड़े खतरे में हैं।

बयान में यह भी कहा गया कि इमरान खान को अक्टूबर 2024 के बाद से उनके निजी डॉक्टर से मिलने नहीं दिया गया है। इस्लामाबाद हाई कोर्ट के आदेशों के बाद भी उनकी मेडिकल जांच नहीं कराई गई। पार्टी ने बताया कि नियमित जांच की मांग वाली एक याचिका अगस्त 2025 से लंबित है। पीटीआई ने इसे मानवाधिकारों का उल्लंघन और राजनीतिक बदला बताया है।

और पढ़े  नशीले पदार्थों की तस्करी- नशा तस्करी में पंजाब देश में नंबर-1, तीन साल में हुई रिकॉर्ड वृद्धि

अस्पताल ने जाहिर की चिंता
इमरान खान के बनाए शौकत खानम अस्पताल ने भी उनकी सेहत पर चिंता जाहिर की है। अस्पताल ने मांग की है कि उनकी मेडिकल टीम को इमरान खान की जांच करने की अनुमति दी जाए। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वे उनकी भलाई के लिए उनकी देखभाल में शामिल होना चाहते हैं।

क्या बोला परिवार?
दूसरी ओर, इमरान खान की बहनों ने इस खबर की सच्चाई पर सवाल उठाते हुए जेल के बाहर प्रदर्शन किया। अलीमा खानम और नोरीन खानम ने आरोप लगाया कि यह खबर जानबूझकर किसी एजेंसी ने लीक की है ताकि डर का माहौल बनाया जा सके। क्योंकि परिवार को इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। उजमा खानम ने बताया कि दो दिसंबर 2025 को हुई आखिरी मुलाकात में इमरान ने केवल आंख में इन्फेक्शन की शिकायत की थी, लेकिन तब उन्हें सिर्फ आई-ड्रॉप्स दी गई थीं। परिवार का कहना है कि उन्हें इमरान खान की असली हालत के बारे में कुछ नहीं पता है क्योंकि उन्हें जांच की इजाजत नहीं मिल रही है। परिवार का कहना है कि इमरान ढाई साल से जेल में केवल इसलिए हैं क्योंकि उन्होंने किसी भी डील के बदले रिहाई मांगने से इनकार कर दिया है।


Spread the love
  • Related Posts

    Pollution: 1 अप्रैल से धूल और मलबा फैलाने पर होगी कार्रवाई, CCTV कैमरों से की जाएगी निगरानी

    Spread the love

    Spread the love   दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने निर्माण और तोड़फोड़ (सीएंडडी) गतिविधियों को लेकर सख्त निर्देश जारी…


    Spread the love

    एलपीजी संकट: मुंबई में चोरी हो गए 27 गैस सिलेंडर, पुलिस की जांच शुरू

    Spread the love

    Spread the loveमुंबई के कांदिवली (पश्चिम) इलाके में एक डिलीवरी टेंपो से 27 एलपीजी सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना की गंभीरता से जांच…


    Spread the love