पंजाब में बाढ़: PM मोदी इस दिन करेंगे प्रभावित इलाकों का दौरा,अभिनेता सोनू सूद पहुंचे अमृतसर

Spread the love

 

प्रधानमंत्री मोदी 9 सितंबर को पंजाब के बाढ़ प्रभावित गुरदासपुर जिले का दौरा करेंगे। पीएम गुरदासपुर के बाढ़-ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और नुकसान का जायजा लेंगे। पंजाब में हाल की बाढ़ ने 23 जिलों के करीब 1,900 से अधिक गांवों को प्रभावित किया है, जिसमें 43 लोगों की जान गई और 1.71 लाख हेक्टेयर फसल नष्ट हो गई।

अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए रविवार सुबह अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने बाढ़ से तबाह हुए इलाकों में राहत कार्यों में योगदान देने और प्रभावित लोगों की मदद करने का संकल्प लिया है। सोनू सूद ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं बागपुर, सुल्तानपुर लोधी, फिरोजपुर, फाजिल्का, और अजनाला जैसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करूंगा और वहां के हालात का जायजा लूंगा।

 

पंजाब में अभी भी बारिश जारी है, जिसके कारण कई घर तबाह हो गए हैं और लोगों की आजीविका पर गहरा असर पड़ा है। मैं हर संभव मदद करने की कोशिश करूंगा और स्थानीय प्रशासन से प्रभावित लोगों की जरूरतों की सूची लूंगा। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब को फिर से पटरी पर लाने में कम से कम कुछ महीने लगेंगे। यह कोई हफ्ते-दस दिन का काम नहीं है। कई लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं, लेकिन हमें और लोगों को साथ लाने की जरूरत है ताकि पंजाब को जल्द से जल्द पुनर्जनन किया जा सके। जिनके घर बर्बाद हो गए हैं, उनके लिए हम मिलकर कुछ घर बनाने की कोशिश करेंगे। मैं सबसे ज्यादा प्रभावित गांवों तक पहुंचने का प्रयास करूंगा और अभी जल्द वापस जाने की योजना नहीं है।

और पढ़े  सुप्रीमकोर्ट का अहम फैसला- अब भारतीय सेना की महिला अफसरों को परमानेंट कमीशन

Spread the love
  • Related Posts

    संसद बजट सत्र- लोकसभा में नक्सलवाद मुक्त भारत के प्रयासों पर चर्चा,राज्यसभा में भी अहम मुद्दे

    Spread the love

    Spread the love लोकसभा में नक्सलवाद खत्म करने की कोशिशों पर चर्चा; राज्यसभा में भी अहम मुद्दे लोकसभा में आज देश को वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) से मुक्त करने के प्रयासों…


    Spread the love

    मन की बात- हमारे पड़ोस में भीषण युद्ध चल रहा, मन की बात में बोले PM मोदी- अफवाहों से बचें, संयम बनाए रखें

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश और विदेश के लोगों से अपने विचार साझा किए। यह…


    Spread the love