शाहजहांपुर- पुलिस मुठभेड़ में पांच शातिर चोर गिरफ्तार

यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान पावर ग्रिड में लाखों की चोरी करने वाले पांच शातिर चोर गिरफ्तार किए गए हैं. गिरफ्तार किए गए शातिर चोरों के पास से एक टाटा सफारी गाड़ी सहित चोरी किया हुआ माल भी बरामद किया गया है.

जिले के रोजा थाना क्षेत्र में बीते दिनों पूर्व केंद्र सरकार के उपक्रम पॉवर ग्रिड में हुई लाखों की चोरी के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश एस द्वारा SOG सहित तीन टीमें लगाई गईं थीं. एसपी सिटी संजय कुमार ने आज खुलासा करते हुए बताया कि रोजा थाना क्षेत्र के मोहम्मदी रोड पर बीती रात पुलिस और शातिर चोरों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान पांच शातिर चोर गिरफ्तार किए गए हैं. जिनके पास से एक टाटा सफारी गाड़ी सहित पावर ग्रेड में चोरी किया गया माल बरामद किया गया है. पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार किए गए शातिर चोरों ने बताया कि वह इसी तरह अन्य जनपदों में भी पावर ग्रिड की रेकी करके वाहन चोरी की घटना को अंजाम देकर जो भी माल चोरी करते थे उसे लखीमपुर स्थित एक कबाड़ी के यहां बेच देते थे. एसपी सिटी का कहना है कि जल्द ही संबंधित कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया जाएगा. फिलहाल रोजा थाना पुलिस और SOG सहित अन्य पुलिस टीम द्वारा लगभग 10 लख रुपए से भी अधिक की चोरी के खुलासे पर 15000 का इनाम देने की घोषणा की गई है. गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

और पढ़े  UP- कैबिनेट के 23 प्रस्ताव पास, इस क्षेत्र में 90% तक मिली छूट, परिवहन टेस्टिंग सेंटरों में नई व्यवस्था लागू

बाइट -संजय कुमार एसपी सिटी शाहजहांपुर

  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…