अयोध्या: मिल्कीपुर उपचुनाव- फिर 2 सेट में सपा प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन, बोले – क्षेत्र की जनता अखिलेश के साथ

अयोध्या के मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने भी दो सेटों में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद अजीत प्रसाद ने कहा कि मिल्कीपुर में सिर्फ अखिलेश यादव की साइकिल देखी जा रही है।
मिल्कीपुर का नौजवान अखिलेश यादव के साथ है। मिल्कीपुर में बहुत बड़े अंतर से समाजवादी पार्टी चुनाव जीतेगी। इस चुनाव में बाहरी और घर वाले की लड़ाई है। भाजपा के पास प्रत्याशी नहीं था, उसे बाहर से प्रत्याशी उतारना पड़ा। भाजपा में जो टिकट की दावेदार थे, उन सब में नाराजगी देखी जा रही है और वे सभी अखिलेश यादव की साइकिल देख रहे हैं।
भाजपा ने यदि मिल्कीपुर में विकास किया होता तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी कैबिनेट को नहीं उतरना पड़ता। मिल्कीपुर की जनता अखिलेश यादव और अवधेश प्रसाद को देख रही है। यह स्वर्गीय मित्रसेन यादव की धरती है। यहां से समाजवादी पार्टी बहुत बड़े अंतर से जीतेगी।
और पढ़े  अयोध्या- अयोध्या एयरपोर्ट को मिला अत्याधुनिक ARFF फायर टेंडर
  • Related Posts

    UP में तीन महीने में पंचायत चुनाव,निवर्तमान ग्राम प्रधान बने रहेंगे प्रशासक

    इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज बुधवार को ग्राम पंचायत चुनाव मामले की सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने मामले में आदेश दिया है कि तीन महीने में चुनाव कराना होगा। तब तक निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रशासक बने…

    मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा का एलान,फैसला सुनते ही रो पड़े, अदालत के सवाल पर दोनों रहे मौन

    मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने दोनों दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अदालत का फैसला सुनते ही मुस्कान रस्तोगी और साहिल…